Ranchi : बेटी के ब्याह की तैयारियों में जुटी मां गीता देवी से 5 लाख रुपये लूट लिए गए। मां अपने एक रिश्तेदार के साथ SBI के नामकुम चौक शाखा में गयी थी। बैंक से रूपए निकाल वह बाहर आयी। रोड के उस पार गीता का भतीजा बाइक लेकर खड़ा था। अचानक एक बाइक पर सवार 2 बदमाश वहां पहुंचे और झपट्टा मार गीता के हाथ से नोटों से भरा बैग लेकर भाग गया। लूट की इस घटना के बाद गीता देवी चीखती-चिल्लाती रही पर आते-जाते लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। जब तक लोग समझे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गीता देवी रो-रोकर यही बता रही थी कि उनकी बेटी की आगामी 25 जनवरी को शादी होने वाली है। उसी की तैयारी के लिए बैंक से पैसे निकाल घर जा रही थी। पर नसीब को कुछ और ही मंजूर था। यह बड़ी वारदात राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आपराधी टाटा की तरफ भागे। लुटी गीता देवी नामकुम के पंडित सदन जोरार बस्ती में रहती है। उबके पति का नाम प्रभात शाह है। वह आर्मी में है।
इसे भी पढ़ें : TV Channels पर नहीं दिखाए जा सकेंगे अब ऐसे कंटेंट, केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी
इसे भी पढ़ें : लोहा कारोबारी का सुपरवाइजर दो दिन से गायब, अनहोनी की आशंका
इसे भी पढ़ें : इसे कहते है किस्मत, लावारिस की तकदीर जाग उठी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : साथ नहीं रहना चाहती थी बीवी, क्या कर डाला पति… देखें
इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो








