spot_img
spot_img
spot_img

लोहा कारोबारी का सुपरवाइजर दो दिन से गायब, अनहोनी की आशंका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो में एक शख्स दो दिनों से लापता है। इस शख्स का नाम भीम सिंह है। वह लोहा कारोबारी विनोद सिंह के पास सुपरवाइजर की नौकरी करता है। कारोबारी विनोद सिंह का इल्जाम है कि उनके सुपरवाइजर भीम सिंह का अपहरण किया गया है। बीते सात जनवरी की शाम बोकारो के सेक्टर 12 से उसे किडनैप किया गया। कारोबारी ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बीते रविवार की देर रात सिटी पुलिस ने राम मंदिर मार्केट से भीम सिंह की बाइक लावारिस हालत में बरामद की थी।

गायब भीम सिंह चास थाना क्षेत्र की कुंवर सिंह कॉलोनी का रहने वाला है। लोहा कारोबारी विनोद सिंह का कहना है कि भीम सिंह के दोस्त ने उन्हें इंफॉरमेशन दी थी कि भीम को किडनैप कर लिया गया है। वहीं उन्हें संदेही गुनहगारों का नाम भी बताया। बोला- एक सफेद रंग की कार से आये कुछ लोगों ने बीम के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे उसी कीर में जबरदस्ती बैठा कर ले गये। लोहा कारोबारी के अनुसार भीम बीते 7 जनवरी को शाम 5 बजे सेक्टर 12 जाने के लिए घर से निकला था। पर वह वहां नहीं पहुंचा। समय पर उसके वहां नहीं पहुंचने पर विनोद सिंह ने उसे फोन किया। भीम को जल्दी सेक्टर 12 पहुंचने को बोला। भीम काफी देर तक नहीं पहुंचा। उसे दोबारा फोन किया गया, पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। विनोद सिंह ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं, संदेही गुनहगारों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। विनोद का कहना है कि गुजरे तीन महीने पहले भीम सिंह से रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के 5 लोगों का दुखद अंत…

इसे भी पढ़ें : साथ नहीं रहना चाहती थी बीवी, क्या कर डाला पति… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...