spot_img
spot_img
spot_img

ऐसे करें सकट चौथ, जानिए कब और क्‍यों मनाया जाता है यह व्रत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 10 जनवरी 2023 यानी मंगलवार को सकट चौथ पर्व है। हिंदू परंपरा में यह मान्‍यता है कि संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए माताएं यह व्रत करती हैं। हर वर्ष यह पर्व माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। सकट व्रत को संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट और माघी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

दिनभर व्रत रखती हैं महिलाएं

इस पर्व के दिन महिलाएं दिन भर व्रत रखती हैं और शाम के समय भगवान गणेश की पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देते हुए व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत को करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। कहा जाता है कि इस व्रत के दौरान मांगी जाने वाली सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं। इस व्रत के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की बात भी कही जाती है।

महिलाओं को नहीं पहनना चाहिए काला वस्त्र 

हिंदू धर्म में काला रंग अशुभ माना जाता है। किसी भी तरह का शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान करते समय काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित माना जाता है। ऐसे में सकट व्रत करते समय महिलाएं भूलकर भी काले रंग के कपड़े न पहनें। इस दौरान माताएं पीले या लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

बिना चांद को अर्घ्य दिए नहीं करना चाहिए व्रत का पारण

सकट चौथ व्रत तभी पूरा होता है, जब गणेश जी की पूजा करने के बाद चांद के दर्शन करते हुए उन्हें अर्घ्य दिया जाए। बिना चंद्रमा को अर्घ्य दिए व्रत नहीं खोलना चाहिए।

भगवान गणेश की पूजा में न करें तुलसी की पत्तियों का उपयोग

भगवान गणेश की पूजा में कभी भी तुलसी के पत्तों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे गणेश जी नाराज हो सकते हैं। भगवान गणेश को दूर्वा घास बहुत ही प्रिय होती है। ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए पूजा में उन्हें दूर्वा यानी दूब घास जरूर अर्पित करें।

इसे भी पढ़ें : 14 जनवरी तक स्कूल बंद, यहां ऑनलाइन होगी क्लास… देखें

इसे भी पढ़ें : कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेगा यह दस्ता, CRPF देगी ट्रेनिंग

इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : बीवी से इतनी नफरत, क्या कर डाला देखें

इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : लोहा कारोबारी का सुपरवाइजर दो दिन से गायब, अनहोनी की आशंका

इसे भी पढ़ें : इसे कहते है किस्मत, लावारिस की तकदीर जाग उठी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : साथ नहीं रहना चाहती थी बीवी, क्या कर डाला पति… देखें

इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...