spot_img

राजू श्रीवास्‍तव की हालत गंभीर, ब्रेन नहीं कर रहा फंक्शन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दो दिनों तक सुधार के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से अधिक नाजुक हो गई है। उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में आ गया है। हार्ट में भी प्रॉब्‍लम है। राजू श्रीवास्‍तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा,  हम भगवान के भरोसे हैं। अजित सक्सेना का कहना है कि आज सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। हम सब लोग परेशान है। सब भगवान से प्रार्थना कर रहे है। परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। अंतिम जानकारी के अनुसार केवल उनकी सांस चल पा रही है। यह बात कॉमेडियन सुनील पाल ने बताई है। रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ने कहा, ‘मैंने अभी ही राजू के भतीजे कौशल से बात की और मुझे पता लगा है कि उनका ब्रेन फंक्शन नहीं कर रहा है। डॉक्टर्स की पूरी कोशिश जारी है और हर कोई उनकी लिए प्रार्थना कर रहा है।’ ‘कोहराम लाइव’ की ओर से यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। हम आपको पल-पल की खबर देंगे।

10 अगस्‍त को दिल्‍ली एम्‍स में हुए थे भर्ती

बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के होटल के जिम में एक्सरसाइज करते हुए कार्डियक अरेस्ट हुआ था।  इसके बाद से वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। पिछले आठ दिनों से होश नहीं आया है।  डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगातार लगी हुई है।  गुरुवार सुबह एक्टर शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट दी थी।  उन्होंने कहा था कि राजू की हालत स्थिर है।  हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अब ऐसा नहीं है।

प्रधानमंत्री ने भी की थी परिवार से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य राजनेताओं और मंत्रियों ने राजू श्रीवास्तव के परिवार को कॉन्टैक्ट कर कॉमेडियन का हाल लिया है। साथ ही अच्छे से अच्छा इलाज मिलने का आश्वासन भी उन्हें दिया है। फैंस और परिवार राजू श्रीवास्तव की सेहत और उनके जल्द ठीक होने की दुआ लगातार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…

इसे भी पढ़ें :सिन्हा कोप भवन में, अग्रवाल ट्रेसलेस…

इसे भी पढ़ें :खूंटी में पहली बार उछला बालू माफिया का नाम… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :प्रेमी देखता रह गया, प्रेमिका के साथ तमंचा दिखा मनचलों ने कर दिया कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :न्यूयॉर्क ने मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए घोषित की हेल्‍थ इमरजेंसी

इसे भी पढ़ें : घर बैठे ऐसे बनाएं Driving license, देखें स्टेप-बाई-स्टेप पूरा तरीका

इसे भी पढ़ें :WhatsApp ने दिया ग्रांड फीचर, इस तरह मैसेज से ही बुक कर सकते हैं RIDE

इसे भी पढ़ें :अगर आप नई बाइक खरीदने जा रहे हैं तो रुक जाइये, Bajaj ला रही सस्ती बाइक

इसे भी पढ़ें :Diesel गाड़ी चलाने वालों के लिए बड़ी खबर

इसे भी पढ़ें :6 साल बाद मां बनने वाली हैं Bipasha Basu, बेबी बंप के साथ शेयर की क्यूट फोटो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...