spot_img
spot_img

6 साल बाद मां बनने वाली हैं Bipasha Basu, बेबी बंप के साथ शेयर की क्यूट फोटो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की प्रेग्नेंसी को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी, लेकिन आखिरकार हसीना ने खुद इस बात को कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अब एक्ट्रेस के बेबी बंप वाली एक तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है।

बिपाशा बसु ने बीत दिन जहां अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर फैंस को खुश कर दिया था।  वहीं अब एक्ट्रेस की एक वीडियो (Bipasha Basu Video) सोशल मीडिया पर छाई हुई है।  प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार बिपाशा ने अपनी एक वीडियो साझा की है।  इसमें वह ब्लैक कलर के स्ट्रेट गाउन में नजर आ रही हैं।  वीडियो में वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फनी एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं।

कहना गलत नहीं होगा कि बेबी बंप के साथ बिपाशा इस वीडियो में जितनी ग्लैमरस लग रही हैं, उतनी ही वह क्यूट भी लग रही हैं।  बताते चलें कि बिपाशा अपने इस प्रेग्नेंसी फेज को काफी एन्जॉय कर रही हैं।  इस बात का सबूत है वीडियो में उनके द्वारा दिए हैशटैग्स।  वीडियो में बिपाशा ने lovemybabybump, pregnantconfident, lovemybody, loveyourself जैसे हैशटैग्स दिए हैं।

Bipasha Basu ने रोमांटिक अंदाज में कराया था फोटोशूट

जानकारी के लिए बता दें कि, बिपाशा और करण साल 2016 में शादी (Karan Bipasha Marriage) के बंधन में बंधे थे।  बिपाशा बसु शादी के छह साल बाद मां बनने वाली हैं।  पिछले दिनों बिपाशा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह ओवरसाइज्ड शर्ट में परफेक्टली अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही थीं।  वहीं पत्नी के बेबी बंप को करण ने प्यार से किस करते हुए इस फोटोशूट को और भी खूबसूरत बना दिया था।

इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…

इसे भी पढ़ें : ब्रांडेड जूते, कपड़े के शौक ने बनाया बड़का फ्रॉड, देखिये क्या हुआ सुधाकर और पवन के साथ

इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में कोर्ट गेट के सामने मच गया तहलका… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाली को दबोचने वाले अमिताभ चौधरी नहीं रहे… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...