spot_img

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हलचल मच गई जब पुराने थाना के पास स्थित एक पीजी लॉज में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामान मिलने की बात सामने आई है। वहीं, मौके से मौजूद दो युवक और दो युवतियां फरार हो गये। सूत्रों के अनुसार, इकबाल अहमद के पीजी लॉज में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही SDPO लीलेश्वर महतो, थानेदार अजीत कुमार भारती और अजय सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद दो जोड़े स्थानीय लोगों से धक्का-मुक्की करते हुये मौके से फरार हो गये।

CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम, फुटेज जब्त

घटनास्थल के पास लगे एक निजी कैमरे में पूरी गतिविधि रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। यह CCTV फुटेज पड़ोसी ओम अग्रवाल के घर में लगे कैमरे से मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर फरार लोगों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि में जुटी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉज के कमरों की तलाशी ली, जहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी वस्तुयें मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्पष्ट निष्कर्ष सामने आयेगा। पुलिस ने लॉज संचालक के आवास पर भी दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। इसके बाद लॉज के कमरों और मुख्य गेट को सील कर दिया गया है और चाबी पुलिस के पास रखी गई है। अगले आदेश तक लॉज को बंद रखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लॉज को लेकर पहले भी आपत्तियां जताई गई थीं। पड़ोसियों के अनुसार, यह रिहायशी क्षेत्र है और यहां इस तरह की गतिविधियों की आशंका को लेकर पहले भी चेतावनी दी गई थी। सोमवार को हुई कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

इसे भी पढ़ें : बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

इसे भी पढ़ें : करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...