spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

स्कूल में छुट्टी को लेकर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, जान लें नियम वरना…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड के स्कूलों में रविवार को ही छुट्टी होगी। शुक्रवार की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। केवल उर्दू  को लेकर बीते दिनों विवाद चल रहा था। लेकिन अब सरकार ने इसे लेकर अपना पक्ष रख दिया है। हेमंत सरकार ने इसे लेकर बड़ा फैसला किया है। इस नए नियम के मुताबिक केवल अधिसूचित उर्दू स्कूलों में ही उर्दू लिखा जाएगा। वहां शुक्रवार को छुट्टी रहेगी। इनमें शुक्रवार को दोपहर का खाना नहीं बनेगा। गैर अधिसूचित उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को कोई छुट्टी नहीं होगी। यहां रविवार को ही साप्ताहिक छुट्टी होगी। सुबह की प्रार्थना भी पहले की तरह ही होगी। इनमें रविवार को किसी भी तरह की शैक्षणिक क्रियाओं का संचालन नहीं होगा। कोई भी सरकार के इस नये नियम में रोक-टोक करता है या बाधा बनता है तो उसपर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

स्कूली शिक्षा व साक्षारता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने इसके लिए उपायुक्तों को निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस काम में अगर स्थानीय लोग, विद्यालय प्रबंधन या कोई भी अन्य रोक-टोक करे तो उनपर सीधी कार्रवाई की जाये। सरकार के इस आदेश में कहा गया है कि हर जिले में स्थानीय स्तर पर ऐसे स्कूल जो उर्दू के रूप में अधिसूचित नहीं हैं, उनके नाम में भी उर्दू जोड़कर साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को दी जा रही है। इस दिन स्कूल बंद होने के बावजूद, दोपहर का खाना बनाया जाता है। साथ ही प्रार्थना पद्धति भी बदलने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया गया।

जांच के बाद प्राथमिक शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया कि अधिसूचित उर्दू स्कूलों को छोड़ बाकी स्कूलों के नाम से ‘उर्दू’ शब्द तुरंत हटाया जाए। अधिसूचित उर्दू स्कूलों में दोपहर का खाना भी रविवार की बजाय शुक्रवार को ही दिया जाएगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में धराया PLFI का मोस्ट वांटेड एरिया कमांडर… देखें

इसे भी पढ़ें : खूब खरी खोटी सुननी पड़ी थानेदार को, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: