spot_img

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत कार्यरत रसोइया सह सहायिकाएं निर्धारित ड्रेस कोड में दिखाई देंगी। इसका उद्देश्य भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता, एकरूपता और अनुशासन को बढ़ावा देना है। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि सभी कार्यरत एवं अनुमोदित रसोइया सह सहायिकाओं को दो सेट पोशाक उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये प्रत्येक रसोइया के बैंक खाते में 500 रुपये हस्तांतरित किये जायेंगे। राज्य मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि राशि से संबंधित जानकारी 30 जून तक पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड कर दी जाये।

महिलाओं के लिये नीली साड़ी, पुरुषों के लिये धोती-कुर्ता

सरकार ने पोशाक का रंग और स्वरूप भी तय कर दिया है। महिला रसोइयों को गहरे नीले रंग की सूती साड़ी, मैरून पाड़ और आंचल तथा मैरून रंग का ब्लाउज पहनना होगा। वहीं पुरुष रसोइयों के लिये नीले कोर वाली सफेद सूती धोती और मैरून रंग का कुर्ता निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। राज्य प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक रूप से कार्यरत और अनुमोदित रसोइया सह सहायिकाओं को ही मिलेगा। विद्यालय स्तर पर पोशाक वितरण का पूरा रिकॉर्ड रखा जायेगा, जिसकी प्रति जिला और प्रखंड कार्यालय में भी सुरक्षित रहेगी। वहीं, जिला एवं प्रखंड प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि जो रसोइया वास्तव में कार्यरत नहीं हैं, उनका नाम किसी भी स्थिति में PFMS पोर्टल पर अपलोड न किया जाये।

इसे भी पढ़ें : रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

इसे भी पढ़ें : 72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

इसे भी पढ़ें : रांची में 693 विद्यार्थियों के हाथों में आई साइकिल, क्या बोले मंत्री… जानें

इसे भी पढ़ें : दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

इसे भी पढ़ें : टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...