Kohramlive : अब वॉट्सऐप(WhatsApp Uber Booking) से आप कैब बुक कर सकते हैं। इस ऐप ने ऐसा ग्रैंड फीचर डेवलप किया है। फिलहाल आपके पास Uber बुक करने की सुविधा मौजूद है यानी WhatsApp से आप Uber राइड बुक कर सकते हैं। यहां आपको ऑटो, कैब और बाइक तीनों ही बुक करने का ऑप्शन मिलेगा। उबर ने बताया, ‘हमें एहसास हुआ कि अपनी सर्विस एक्सपैंड करते हुए, यूजर्स से वहां मिलना चाहिए जहां वे मौजूद हैं। भारत में इसका मतलब वॉट्सऐप है, जो भारत के सबसे पॉपुलर चैट ऐप्स में से एक है। ‘
साथ आए हैं Uber और WhatsApp
यह एक नोन फैक्ट है कि भारत में इस इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स मौजूद हैं। इसका फायदा उठाने के लिए Uber और WhatsApp साथ आए हैं। उबर एक नया फीचर डेवलप कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स वॉट्सऐप के जरिए कैब बुक कर सकेंगे। इस फीचर को दिसंबर 2021 की शुरुआत में भी इंट्रोड्यूस किया गया था। उस वक्त फीचर लखनऊ में टेस्ट किया गया था। दिल्ली एनसीआर में रहने वालों को यह फीचर इस हफ्ते से मिलेगा। यह सर्विस इंग्लिश और हिंदी दोनों ही भाषा में उपलब्ध है. आइए जानते हैं वॉट्सऐप से कैब बुक करने का तरीका।
इस तरह फॉलो करें प्रोसेस
1 – सबसे पहले यूजर्स को Uber के बिजनेस वॉट्सऐप नंबर पर Hi सेंड करना होगा।
2 – यहां आपको अपनी सुविधा के मुताबिक लैंग्वेज सलेक्ट करनी होगी। चैटबॉट आपसे पिकअप लोकेशन पूछेगा। आप अपनी लोकेशन वॉट्सऐप से सीधे शेयर कर सकते हैं।
3 – इसके बाद आपको अपनी ड्रॉप लोकेशन बतानी होगी। आप अपनी सुविधा के मुताबिक ड्रॉप लोकेशन भी भेज सकते हैं।
4 – अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा। चैटबॉट को OTP कन्फर्म करना होगा। ओटीपी कन्फर्म करने के बाद आपको राइड ऑप्शन सलेक्ट करना होगा।
5- यहां आपको डिटेल्स एडिट, राइड कैंसिल या कन्फर्म करने का ऑप्शन मिलेगा।
6 – इन डिटेल्स को कन्फर्म करने के बाद आपको वीइकल्स और ड्राइवर की डिटेल्स मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : गोबर उठाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा, फिर डेढ़ साल के मासूम के साथ जो किया… देखें
इसे भी पढ़ें : ब्रांडेड जूते, कपड़े के शौक ने बनाया बड़का फ्रॉड, देखिये क्या हुआ सुधाकर और पवन के साथ
इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में कोर्ट गेट के सामने मच गया तहलका… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : गुरूर है उन दुल्हन पर जो वचन लेती है, झुकने ना देना कभी तिरंगे को… देखें वीडियो












