Kohramlive Desk : सावधान हो जाएं दिल्ली एनसीआर में Diesel गाड़ी चलाने वाले। 1 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में BS4 Diesel गाडि़यां नहीं चल सकेंगी। राष्ट्रीय राजधानी में एयर पॉलुशन 450 AQI से ज्यादा होने की स्थिति में यह फैसला लिया जा सकता है।
प्रदूषण पर काबू पाने के लिए हो सकता है फैसला
दिल्ली एनसीआर में त्योहारी सीजन पर खेत में पराली जलाने और दिवाली की आतिशबाजी के चलते काफी धुंध हो जाती है। इस पर काबू पाने के लिए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमिशन (CAQM) द्वारा तैयार की गई एक नई पॉलिसी त्योहारी सीजन से पहले लागू हो जाएगी। यदि एयर पॉलुशन 450 AQI से ज्यादा होता है, तो वायु प्रदूषण को कंट्रोल में लाने के लिए शहर में डीजल बीएस 4 कारों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके अलावा आप बीएस-3 वाले पेट्रोल वाहन भी नहीं चला सकेंगे। आवश्यक सेवाओं में इस्तेमाल हो रहे वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी का ब्रूट*ल म*र्डर, राज खोलेगी गायब बिटिया… देखें
इसे भी पढ़ें : ट्राली पर लावारिस बैग मिलने से एयरपोर्ट पर सनसनी, देखें..










