spot_img

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नेफ्था गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। खबर है कि इस हादसे में 15 लोग झुलस गये, जिनमें 6 की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कोलकाता रेफर किया गया है।

रात से आ रही थी गैस की गंध

स्थानीय लोगों का दावा है कि सोमवार रात से ही इलाके में गैस की तेज गंध महसूस हो रही थी। इसकी सूचना प्लांट प्रबंधन को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार सुबह करीब 4:30 से 5:45 बजे के बीच तेज धमाका हुआ और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। खबर मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुये 3 और गाड़ियां बुलाई गईं। पानी और फोम से आग बुझाने की कोशिश जारी रही, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

घर-दुकानें जलीं, रेल सेवा प्रभावित

भीषण आग की चपेट में आकर आसपास के कई घर और दुकानें जलकर खाक हो गईं। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आग और धुएं के कारण हल्दिया-पंचकुरा रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन भी प्रभावित रहा।

लापरवाही के आरोप, जांच शुरू

स्थानीय लोगों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गैस रिसाव की शिकायत पहले ही की गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया। फिलहाल पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

इसे भी पढ़ें : मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

इसे भी पढ़ें : पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

इसे भी पढ़ें : व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...

अब झारखंड के इस कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के जिला व्यवहार न्यायालय को बम...