Kohramlive Desk : पीएम श्री योजना के तहत देश के 14, 500 सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में इस योजना को स्वीकृति दे दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस (Teachers Day) पर इस बारे में घोषणा की थी। इस योजना के तहत ही कुछ नए स्कूल भी बनाए जाएंगे। इन स्कूलों को मॉडल स्कूल (Model School) के रूप में विकसित किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट नई शिक्षा नीति के तहत चलाया जाएगा। अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा. इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक इंफ्रा स्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान जोर दिया जाएगा। योजना के जरिए पुराने स्कूलों के ढांचे को सुंदर, मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा।
पीएम गतिशक्ति प्लान को भी मंजूरी
मोदी कैबिनेट ने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के क्रियान्वयन को भी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। 5 साल में 300 कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान की निगरानी थ्री-टीयर सिस्टम से की जाएगी। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करेंगे।
16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म
यह योजना रेल और सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके द्वारा करीब 100 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास को फुल स्पीड मिलेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसका ऐलान किया था।
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ के कशियाडंगाल गांव में फैली सनसनी, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जवान की मौत
इसे भी पढ़ें :देश भर में 100 से ज्यादा ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड
इसे भी पढ़ें :चश्मदीद की जुबानी, ट्रिपल मर्डर की कहानी।। रात में नागिन बन गांव वालों को डंसती थी…
इसे भी पढ़ें :करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा
इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…














