spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दनुआ घाटी में आधी रात का कहर, एक ट्रेलर खाई में गिरा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan : बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दनुआ घाटी एक बार फिर सड़क हादसे की गवाह बनी। रात की खामोशी उस वक्त चीख-पुकार में बदल गई, जब चोरदाहा के समीप जोड़ीरही पुल पर पांच भारी वाहन आपस में भिड़ गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा, वहीं, बाकी वाहन सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। हादसे के बाद कुछ देर के लिये इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अंधेरे और पहाड़ी रास्ते के बीच फंसे घायलों की आवाजें सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर भी मौके की ओर दौड़ पड़े।

कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे वाहन

शुरूआती जानकारी के अनुसार सभी वाहन कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दनुआ घाटी के जोड़ीरही पुल के पास अचानक एक के बाद एक वाहन टकरा गये। भीषण दुर्घटना में शामिल वाहनों में NL01Q 6917, WB11F 2353 और NL01AA 2613 समेत कुल चार ट्रेलर और एक ट्रक शामिल बताये जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेलर सड़क किनारे सुरक्षा बैरियर तोड़ते हुये गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी राजु मंडल (23 वर्ष), सुशील मंडल (27 वर्ष), हरिपथ मंडल (21 वर्ष) तथा बिहार के गया जिला अंतर्गत गुरुआ निवासी अरशद खान (33 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी घायलों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही चोरदाहा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।NHAI की एम्बुलेंस से सभी घायलों को तत्काल चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : रांची का यह गांव हापतबेड़ा या आफतबेड़ा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

इसे भी पढ़ें : NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

इसे भी पढ़ें : बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेडिशन ब्लू होटल में जुटे NDA के 24 विधायक, इनके समर्थन में दिखी पूरी फौज…

Ranchi : राजधानी रांची का रेडिशन ब्लू होटल अचानक...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

झारखंड को मिलेंगी नई ट्रेनें… जानें

Ranchi : झारखंड के लाखों रेल यात्रियों के लिये...

चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, कार से मिली 408 बोतल…

Chatra : झारखंड से बिहार तक फैले अवैध शराब...