spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

देश भर में 100 से ज्यादा ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने देश भर के 100 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। IT ने दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में आईटी की टीमें पहुंचीं हैं।  IT ने मिड डे मील, पोलिटिकल फंडिंग में टैक्स चोरी, शराब घोटाला और स्टील घोटाला में शामिल नेताओं, मंत्रियों और कारोबारियों के अड्डों में रेड डाली है।

राजस्थान के मंत्री पर IT रेड 

राजस्थान में मिड डे मील में कमाई करने वालों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। अशोक गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव और मिड डे मील कारोबारी समूह पर आयकर छापा पड़ा है। मंत्री राजेंद्र यादव की कोट पुतली में पोषाहार बनाने की फैक्ट्री है। कुल 53 जगहों पर अब तक आईटी की टीमें पहुंचीं हैं। करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी आयकर रेड में शामिल हैं। 100 वाहनों का भी आयकर रेड में इस्तेमाल किया जा रहा है। जयपुर जिले के कोटपुटली में भी छापेमारी की गई है। आईटी अधिकारियों ने CRPF के जवानों को भी सुरक्षा के लिए साथ लिया है।  राजस्थान के साथ दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में भी छापेमारी चल रही है।

बेंगलुरु-मुंबई में भी रेड

बेंगलुरु में भी आईटी छापेमारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां के मनिपाल ग्रुप पर भी IT का छापा पड़ा है। बेंगलुरु में 20 से ज्यादा जगहों पर IT की तलाश जारी है, सभी पर टैक्स चोरी का आरोप है। मिड डे मिल घोटाला मामले में मुंबई में भी इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।  यहां IT की टीमें 4-5 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। IT सूत्रों ने बताया कि छापेमारी तब की जा रही है जब IT विभाग को कुछ स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। फिलहाल IT विभाग लोकेशन डिस्क्लोज नहीं करना चाह रहा है।

पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के यहां आईटी रेड

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कानून मंत्री मलय घटक के 6 ठिकानों में CBI ने छापेमारी की है। घटक पर कोयला तस्करी करने का आरोप है। यहां टीम सुबह 8 बजे पहुंच गई थी।  कोलकाता और आसनसोल में भी 6 ठिकानों में रेड डाली गई है।

यूपी के 24 शहरों में आईटी की रेड

आईटी की टीम उत्तर प्रदेश के 24 शहरों में जाकर कार्यवाई कर रही है। लखनऊ में राष्ट्रीय क्रन्तिकारी समाजवादी पार्टी के चीफ गोपाल राय के घर में IT ने रेड मारी है। गोपाल रे केंद्रीय लोक शिकायत और जांच संसथान के नाम से दो संस्था चलाते हैं। यहां मामला पॉलिटिकल फंडिंग और टैक्स चोरी का है

छत्तीसगढ़ में IT रेड

छत्तीसगढ़ में IT ने कुछ शराब कारोबारियों के ठिकानों में छापा मारा है। जिनमे से एक का नाम अनमोल सिंह है। वहीं रामदास अग्रवाल, उनके बेटे अनिल, ऐश्वर्या किंगडम के आरके गुप्ता के घर में छापा पड़ा है। यहां मामला शराब घोटाले से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें :करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा

इसे भी पढ़ें :YBN University में लगा NSS का प्री-आरडी चयन शिविर

इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

 

इसे भी पढ़ें :

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...