spot_img

धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad (Sujit Kumar) : धनबाद का बैंकमोड़ इलाका मंगलवार की भोर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोलीबारी की यह गूंज थी अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गये। इनमें से एक जख्मी है। कुछ अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने याह शानदार एनकाउंटर दिन के उजाले में बैंकमोड़ गुरूद्वारा के पास किया। बीच शहर हुई गोलीबारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल है।

गुरुद्वारा के पास मुथुट फाइनेंस का ऑफिस है। मंगलवार की भोर में 10 बजे ऑफिस खुलते ही लगभग आधा दर्जन लूटेरे अंदर घुस गये। सभी हथियार से लैस थे। वहां मौजूद कर्मियों को डराना-हड़काना शुरू कर दिया। इसी दरम्यान बैंकमोड़ थानेदार पीके सिंह को किसी ने फोन कर सारी बात बता दी। मिली सूचना पर थानेदार दलबल के साथ मुथुट फाइनेंस के ऑफिस पहुंच गये। यह ऑफिस थाना से महज कुछ ही दूरी पर है। पुलिस को देख लूटेरों ने पुलिस पर हमला कर दिया। गोली चलाने लगे। कुल 5 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में एक लूटेरे को गोली लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दो लूटेरे धरा गये। बाकी के लूटेरे भाग निकले।

घटना की सूचना पर धनबाद के पुलिस कप्तान संजीव कुमार और ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। आगे की कार्रवाई और जांच में जुट गए हैं।

 

इसे भी पढ़ें : आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेकेयर में मासूमों को वाशिंग मशीन में डाल देती थी आयायें…वीडियो वायरल

Kohramlive : बेंगलुरु के ‘सोसाइटी जनरल बेबी केयर सेंटर’...

सरकारी नोटिस से तहलका, ये रडार पर…

Kohramlive : दिल्ली की सत्ता गलियों से उठी एक...

जमशेदपुर बंद का ऐलान, प्रशासन ने लगायी निषेधाज्ञा…

Jamshedpur : जमशेदपुर में बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह...

ओरमांझी में ‘नेताजी’ का अवैध बड़ा अड्डा, हो गये गिरफ्तार…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी इलाके में बेखौफ...

आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…

Hazaribagh : हजारीबाग के केबी महिला कॉलेज परिसर में...