spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चश्मदीद की जुबानी, ट्रिपल मर्डर की कहानी।। रात में नागिन बन गांव वालों को डंसती थी…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : मां अक्सर रात में नागिन बन जाती थी, जिसे चाहती थी डंस लेती थी। तीनों महिलायें डायन थी। उसे भी सांप ने ही डंसा था। लेकिन, गांव के ही ओझा सुकरा सिंह मुंडा ने झाड़ फूंक कर उसकी जान बचाई। ओझा ने ही गांव वाले को बताया कि तीनों महिलायें डायन है। गांव के एक जवान लड़के की जान भी चली गई, उसे भी एक सांप ने ही डंसा था। इसलिये तीनों को मार देना बहुत जरूरी हो गया। गांव वालों ने मनमर्जी से तीनों महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया। यह राज उगला है गिरफ्तार ललित सिंह मुंडा ने। ललित का इल्जाम है कि उसकी मां राइलू देवी, ढोली देवी और आलामनी देवी डायन थी। तीनों का मरना जरूरी था। अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़े ललित ने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में यह राज उगला है। ललित ने अपने फुफेरे भाई सुरेंद्र को भी बताया। सुरेंद्र राजधानी रांची के सोनाहातू के राणाडीह गांव में हुये ट्रिपल मर्डर केस का चश्मदीद गवाह भी है।

घटना से आहत और मर्माहत सुरेंद्र ने पुलिस और मीडिया को बताया कि उसने गांव वालों को बहुत समझाने की कोशिश की थी कि वह ऐसा ना करें। लेकिन उसे धमकी देकर चुप करवा दिया गया। सुरेंद्र ने बताया कि बीते दो सितंबर की शाम सात बजे के करीब उसकी फुफेरी बहन आरती ने फोन कर बताया कि ललित को सांप ने काट लिया है। रात करीब नौ बजे जब वह अपनी फूआ के घर पहुंचा तो देखा कि फुफा, भाई ललित और गांव के 25 से 30 लोगों ने तीनों महिलाओं को घेर रखा है। उन्हें लाठी, डंडे और लात घूंसों से बेरहमी से पीटा जा रहा था। ललित को भी डंडा दिया, पर वह मारने से इंकार कर गया। तीनों खून से लथपथ हो गये। तब गांव का कोई व्यक्ति इन महिलाओं को बचाने के लिए आगे नहीं आया। तीनों के दम तोड़ने के बाद तीनों के डेड बॉडी को एक टेम्पो में रखा गया। गांव से दूर घने जंगल से घिरे मारंगबुरू पहाड़ में ले जाकर इन्हें फेंक दिया गया। उसे भी धर लिया गया था। उसे हड़काया गया कि अगर इस बारे में उसने किसी को कुछ बताया तो उसका भी यहीं हाल होगा। बाद में सुरेंद्र किसी तरह गांव से बाहर निकला और पुलिस को सबकुछ बता दिया। सुरेंद्र सिंह मुंडा के बयान पर 12 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं 16 अनजान लोग भी शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में मृतका राइलू देवी के पति अभिमन्यू सिंह मुंडा, बेटा ललित सिंह मुंडा और बेटी को भी गुनाहगार बनाया गया है। वहीं विश्वजीत सिंह मुंडा, संजय सिंह मुंडा, लंगड़ू सिंह मुंडा, दुखराम सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, बिरहर सिंह मुंडा, पुईता सिंह मुंडा, मुचिराम मुंडा, चैतू सिंह मुंडा, दिनेश सिंह मुंडा, हरिराम सिंह मुंडा को भी नामजद गुनाहगार बनाया गया है।

इधर, रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर के आदेश पर गठित स्पेशल टीम ने ट्रिपल मर्डर केस में अबतक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें 9 नामजद अभियुक्त भी शामिल हैं। तीन महिलाओं की हत्या के बाद से सोनाहातू का राणाडीह गांव वीरान हो गया है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। करमा पर्व को लेकर गांव में किसी तरह का उत्साह नजर नहीं आया। गांव के सारे पुरूष गायब है। ज्यादातर घरों में ताला लटका हुआ है।

इसे भी पढ़ें : ED ने NSE के पूर्व एमडी रवि नारायण को किया गिरफ्तार… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने दिलेरी दिखा खूब लूटी वाहवाही… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...