spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि हम अपनी पुरानी परंपरा और संस्कृति को भूले नहीं। हम आगे बढ़ रहे हैं। विकासशील दौर में हमारी परंपरा, संस्कृति और सभ्यता जिन्दा है। गली, मोहल्ले, घरों और अखाड़ों में आयोजित करम पूजा महोत्सव आपस में प्रेम, स्नेह और खुशियां बांट रही है। यह कहना है युवा सीएम हेमंत सोरेन का। मौका था महादेव टोली, लोअर चुटिया में आयोजित करम महोत्सव का। सीएम ने कहा… आज का दिन धर्म गुरुओं की बात तथा परंपरा संस्कृति एवं सभ्यता को सुनने और मानने का है। उन्होंने कहा… हमारे पुर्वजों ने हमें प्रकृति से प्रेम करने और जुड़े व बंधे रहना सिखाया है। पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से जूझ रहा है। पर्यावरण संतुलन विषय पर बड़ी-बड़ी गोष्ठियां आयोजित हो रही है। पर वर्तमान दौर में प्राकृतिक व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप हो रहा है। यह आने वाले दिनों में घातक साबित हो सकता है। हमारे पुर्वजों ने जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के प्रति एकजुट रखने का काम किया है। उनके बताये राह पर ही चल परंपराओं को आगे बढ़ाना है।

सीएम हेमंत सोरेन करम महोत्सव पर विमेंस कालेज छात्रावास में आयोजित समारोह में भी गये। वहां उन्होंने कहा.. सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन इमानदारीपूर्वक कर रही है। आदिवासी छात्रावासों को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा… छात्रावास में इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा। बना-बनाया भोजन उनकी थाली में परोसा जाएगा।

रांची न्यू पुलिस लाइन, कांके रोड में आयोजित करम महोत्सव में सिरकत करने पहुंचे सीएम ने कहा… पुलिस लाइन मैदान से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं। ऐसा लग रहा है कि मैं जहां था आज भी वहीं हूं। सीएम ने कहा चाहे कितनी भी ऊचाईयों को छू लें या ऊंचे आहदों पर रहें, अपने समाज, संसकृति और सभ्यता से जुड़े रहना चाहिए। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं समस्त पुलिस परिवार की ओऱ से आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री का स्वागत मांदर की थाप पर पारंपरिक तरीके से किया गया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। पुलिस लाइन में रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल साथ में थे।

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने दिलेरी दिखा खूब लूटी वाहवाही… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :YBN University में लगा NSS का प्री-आरडी चयन शिविर

इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में हाथियों का कहर, देखें क्या कर डाला

इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर मार देना शर्मनाक… सुनें ट्रिपल मर्डर पर क्या बोले DSP

इसे भी पढ़ें :

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...