spot_img

बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : घूमने फिरने और पिकनिक मनाने के इरादे से गये तीन जिगरी दोस्त वृंदाहा फॉल में डूब गये। यह फॉल तिलैया थाना क्षेत्र में है। एक साथ तीन दोस्तों के फॉल में डूब जाने की फैली खबर के बाद तहलका मच गया। तीनों शिक्षक दिवस पर स्कूल में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। खबर फैलते ही आसपास से लोगों का जुटान शुरू हो गया। जिनके घर के बच्चे थे, उनके घरवाले भी मौके पर पहुंच गया। वहां का नजारा दुखदायी और मार्मिक था। घर के लोग अपने अपने बेटों के नाम से पुकार रहे थे। बेटा अब चले आओ, तुम कहां हो, देखों तेरी मां और बहना तुझे पुकार रही है। चीख पुकार से वहां मौजूद हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये। तिलैया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय गोताखोरो की मदद से दो डेड बॉडी बाहर निकाली गई। तीसरा नहीं मिल पाया था। उसे भी खोज निकालने में लोग जुटे थे। डेड बॉडी  की पहचान निखिल कुमार सिंह और उमेश सिंह के रूप में की गई। तीसरे लापता अंश कुमार को खोजा जा रहा है। यह तीनों दोस्त तिलैया थाना क्षेत्र के ही रहनेवाले हैं। तीनों मॉडल पब्लिक स्कूल के 10वीं क्लास के छात्र बताये गये। मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी और तिलैया थाना की पुलिस मौजूद थी। दिल झकझोर देने वाले इस घटना के बाद से उनके मोहल्ले में मातम छा गया। एक साथ तीन स्कूली बच्चों का यूं चले जाना, सबको अंदर से हिला कर रख दिया।

इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...