spot_img

आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : माओवादियों के सबसे बड़े गढ़ बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च अभियान में माओवादियों के एक बंकर को नेस्ताबूद कर दिया गया। इस बंकर से कई शक्तिशाली लैंड माइंस बरामद किये जाने की खबर है। बरामद लैंड माइंस को बर्बाद कर दिया गया। वहीं खाने पीने का सामान भी मिला है। इसमें दाल-चावल, आटा से लेकर कई चीजें मिली है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बूढ़ा पहाड़ के आसपास के इलाकों में माओवादियों के खिलाफ एक बार फिर से आर-पार की लड़ाई शुरू की गई है। बारिश होने की वजह से बीच में यह बड़ा अभियान रोक दिया गया था। करीब 16 दिनों बाद यह अभियान शुरू हुआ है। अभियान के लिये पलामू को मुख्यालय बनाया गया है। यहां हेलीकॉप्टर की तैनाती भी की गई है। जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। जवानों के खाने-पीने तक का पूरा इंतजाम किया गया है। वहीं पूरे अभियान पर टॉप लेवल के आला पुलिस अधिकारी लगातार अपनी नजर बनाये हुये हैं। बूढ़ा पहाड़ के इलाके में 20 से ज्यादा अस्थाई कैंप बनाये गये हैं। इन कैंप तक सामग्री को पंहुचाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अभियान में सीआरपीएफ, कोबरा, जगुआर, जैप, आईआरबी और जिला बल को शामिल किया गया है। अभियान में छत्तीसगढ़ के भी सुरक्षाबल शामिल हैं। सीआरपीएफ और कोबरा के कई आला अधिकारी भी पलामू में जमे हुये हैं। पलामू में ऑपरेशन का वार रूम बनाया गया है। पूरे अभियान में 40 से ज्यादा कंपनी के सुरक्षाबलों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें : बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों का कहर, देखें क्या कर डाला

इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ऐसे बढ़ेंगे आपके YOUTUBE सब्सक्राइबर्स… जानें तरीका

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...