Pakur : महेशपुर के कशियाडंगाल गांव में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की लाश गांव से लगभग 200 मीटर दूर एक नाले के किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। फंदा साड़ी का बनाया गया था। युवती की लाश मिलने की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची महेशपुर थाना की पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त गांव के ही रहने वाली सनेली हांसदा के रूप में की गई। आसपास के लोगों का कहना था कि सनेली की मानसिक हालत ठीक नहीं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा
इसे भी पढ़ें :YBN University में लगा NSS का प्री-आरडी चयन शिविर
इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…








