Hazaribagh (Sunil Sahu) : बिहार से पकड़े गये खूंखार माओवादी विनोद मुंडा की निशानदेही पर हजारीबाग पुलिस ने केरेडारी के लाजीदाग जंगल में गाड़े गये एक थ्री नॉट थ्री रायफल और मैगजिन बरामद की है। वहीं रिमांड पर लिये गये खूंखार विनोद मुंडा ने कई राज उगले हैं। मिले क्लू पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। माओवादी विनोद मुंडा कुख्यात माओवादी कारू यादव और मिथलेश महतो के दस्ते में घूमा करता था। फिलहाल वो बिरसेन चंचल के दस्ते से जुड़ा हुआ था। इनलोगों की फितरत है कि ये लोग जिस एरिया में जाते हैं, उस एरिया में जहां-तहां हथियार गाड़ देते हैं। इसके पीछे का मकसद उनका साफ है।
हजारीबाग के DSP आरिफ इकराम ने खुलासा किया कि विनोद मुंडा एक नोटोरियस माओवादी है। बीते कुछ माह पहले वो बिहार में धरा गया था। हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे के आदेश पर विनोद को रिमांड पर लिया गया। वहीं एक स्पेशल टीम भी बनाई गई। इस टीम को पूछताछ करने में लगाया गया। इसके बाद केरेडारी के लाजीदाग जंगल में छापामारी कर पुलिस ने उक्त कामयाबी हासिल की। CRPF के डिप्टी कमानडेंट निरंजन कुमार सिंह गठित टीम का नेतृत्व कर रहे थे। सुनें क्या बोले DSP आरिफ इकबाल…
इसे भी पढ़ें : जनता की समस्याओं से रूबरू हुए सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : सूटकेस में मिली युवती की सड़ी-गली डेड बॉडी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें : विधायक ममता देवी गोला गोलीकांड में दोषी करार
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर खड़ी बोलेरो अचानक धधक उठी, देखें फिर क्या हुआ…








