HAZARIBAGH : हजारीबाग जिला जज कुमार पवन की अदालत ने गोला गोलीकांड में रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी को दोषी करार दिया है। जिस वक्त यह घटना हुई थी, उस वक्त विधायक ममता देवी जिला परिषद सदस्य थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को उकसाया था। गोला थाने में दर्ज कांड संख्या 65/2016 में ममता देवी पर आरोप थे। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में ममता देवी ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस मामले में 12 दिसंबर को कोर्ट फैसला सुनाएगा। बता दें कि इससे पहले भी हजारीबाग के एमपी/एमएलए कोर्ट ने एक मामले में ममता देवी को 3 महीने की सजा सुनाई थी। तुरंत उन्हें जमानत भी मिल गई थी। अब दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
और कौन-कौन है दोषी
अदालत ने इस मामले में विधायक ममता देवी के अलावा राजीव जायसवाल, मनोज पुज्जर, अभिषेक सोनी, बालेश्वर भगत, कुवंर महतो, जादू महतो, आदिल इनामी, दिलदार हुसैन, बासुदेव प्रसाद, सुभाष महतो, कुलेश्वर महतो को दोषी पाया है। राज्य सरकार की तरफ से इस मामले की अधिवक्ता शंकर बनर्जी पैरवी कर रहे थे।
जानिए क्या है पूरा मामला
गोला में 29 अगस्त 2016 को आइपीएल कंपनी को बंद कराने को लेकर विरोध हुआ था। ममता देवी के नेतृत्व में नागरिक चेतना मंच के बैनर तले 150-200 संख्या में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।अचानक ग्रामीण उग्र हो गए। पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया, लेकिन बाद में हालात को देखते हुए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में फायरिंग की गई थी। इस घटना में कुछ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। गोली कांड को लेकर रजरप्पा और गोला थाना कांड में चार अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
… तब चली जा सकती है विधायकी
इस मामले में ममता देवी को अगर 2 साल से अधिक की सजा मिलती है तो उनकी विधायकी भी जा सकती है। संवैधानिक प्रावधान के मुताबिक, यदि किसी जनप्रतिनिधि को 2 साल या उससे अधिक की सजा होती है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जाता है। हाल ही में मांडर विधायक बंधु तिर्की ने इसी तरह अपनी सदस्यता गंवाई थी।
इसे भी पढ़ें :Himachal Election Result : नतीजे से पहले ही CM का इस्तीफा…
इसे भी पढ़ें :Giridih News : गोबर चुनने वाली से खुल गया बड़ा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! खुला देश का पहला Gold ATM
इसे भी पढ़ें :बलिया के विकास का हजारीबाग में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से मिलने घर पहुंचा था सनी, इस हाल में मिला…देखें















