spot_img

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Date:

spot_img
spot_img
Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में रहस्यमयी बीमारी ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया है। रविवार देर रात रांची रिम्स में इलाज के दौरान 20 साल के नकुल महतो की मौत हो गई। इसके साथ ही परिवार में मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई। अब परिवार की केवल 52 वर्षीय लाखो उर्फ लाखी देवी रिम्स में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं।

जांच में एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। परिवारवालों ने समय पर इलाज कराने के बजाय ओझा-गुणी और झाड़-फूंक का सहारा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार बीमारी में सरसों के तेल में भभूत मिलाकर सेवन करता था। कई बार अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी मरीज इलाज छोड़कर भाग जाते थे, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह बीमारी क्या है? 19 जून से शुरू हुई मौतों का सिलसिला अब तक थमा नहीं है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बीमारी की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक जांच की सुविधा नहीं होने से जांच भी प्रभावित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पीड़ितों को काफी प्रयास के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनका इलाज से बचना समझ से परे है। अब पूरे इलाके में दहशत है और लोग इस रहस्यमयी बीमारी के असली कारण का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

इसे भी पढ़ें : JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

इसे भी पढ़ें : अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

इसे भी पढ़ें : अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...