spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : “मैं कुणाल यादव, मेरा घर उजाड़ दी बेबी, मैं आज जा रहा हूं आत्महत्या करने, जिसका जिम्मेदार यहीं तीनों है, इन तीनों के सिवाय कोई नहीं। सबसे ज्यादा बेबी है, बस यहीं कहना चाहता हूं। ताकि कोई और ना फंसे मेरे आत्महत्या के पीछे। बस आप लोग से विनती है, इन तीनों के अलावा किसी को ना फंसाया जाये।” यह अलफाज बोल कुणाल फूट-फूट कर रोया। वीडियो बनाया, सुसाइड नोट लिखा और फिर जो खबर आई, वो उसके घरवाले को रूला गया। यह मार्मिक वीडियो बनाने के कुछ देर बाद ही कुणाल ने फांसी के फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के 2 बी की है। यहां सौरव शिशु विद्या मंदिर के छत के ऊपर कमरे में कुणाल ने फांसी लगा ली।

सुसाइड नोट में भी कुणाल ने अपनी प्रेमिका बेबी द्वारा धोखा को अपनी मौत की वजह बताया है। उसका वीडियो वायरल होने के बाद उसके एक करीबी ने खुलासा किया कि कुणाल बेबी को बेइंतिहा प्यार करता था। बेबी उसके दोस्त की बीवी थी। शुरू में उसने उसका पूरा साथ निभाया। अचानक एक रोज कुणाल बहुत दुखी था, उसका कहना था कि दोस्ती, दर्द, चाहत-मोहब्बत, सब उसके वास्ते दिल्लगी है। कैसे उसपे भरोसा करें, वो मतलबी है। यह बयां कर कुणाल उस रोज भी खूब रोया था। यह शोर मच गया था कि वह बेबी के चक्कर में पागल हो गया है। जिस बेबी को उसने अपनी मौत का गुनाहगार बताया है, उस बेबी से पुलिस अबतक कोई पूछताछ नहीं कर पाई है। बेबी के मां-बाप को भी कसूरवार ठहराया गया है।

कुणाल द्वारा खुदकुशी कर लिये जाने की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। पुलिस ने शुरूआती जांच में इसे सुसाइड ही माना है। पुलिस ने कुणाल द्वारा बनाये गये वीडियो और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कुणाल दागी किस्म का युवक था। सिटी थाना के सब इंस्पेक्टर नेयाज अंसारी ने बताया कि घरवाले को सुसाइड की जानकारी तब मिली जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला। उसकी बहन बाहर से पुकारी, दरवाजा खटखटाई, पर अंदर से कोई आहट या सुगबुगाहट नहीं आई। खिड़की खोलकर देखा तो पाया भाई पंखे में फांसी लगा लिया था। उसका दम निकल चुका था। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। देखें मरने से पहले कुणाल क्या बोल गया और दारोगा ने क्या बोले…

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर झामुमो नेता से मांगी रंगदारी, फिर क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : रोती बेटी का भूख मिटा ना सका एक मजबूर बाप, रूह कंपा गया सबकी… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...