Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। 30 फीट गहरे कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों सुखराम मुंडा (42) और विनोद मुंडा (35) की मौत हो गई। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, सुबह खेत से लौटने के बाद विनोद मुंडा कुएं से पानी निकालने गया था। इसी दौरान वह कुएं में गिर गया। छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई सुखराम बिना देर किये उसे बचाने के लिए कुएं में कूद पड़े। काफी कोशिश के बाद उन्होंने विनोद को पानी के ऊपर तक खींच लिया, लेकिन अधिक पानी और बाहर निकलने का रास्ता नहीं होने के कारण दोनों की जान नहीं बच सकी।
ग्रामीणों के अनुसार, विनोद मिर्गी का मरीज था और अविवाहित था। जिस कुयें में हादसा हुआ, वह मनरेगा योजना के तहत दो वर्ष पहले बना था, लेकिन उस पर अब तक मुंडेर (सुरक्षा दीवार) नहीं बनाई गई थी, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया। सूचना मिलते ही अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इधर, ग्रामीणों और पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…
इसे भी पढ़ें : ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
इसे भी पढ़ें : अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…








