spot_img

जनता की समस्याओं से रूबरू हुए सीएम हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों के भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा जिला से किया। मुख्यमंत्री जिला परिभ्रमण के दौरान आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा राज्य सरकार की ओर से हरसंभव उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके पहले गढ़वा जिला की जनता ने  हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया। जिले में लोक कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन गढ़वा की सेविका तथा सहायिकाओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। झारखंड खेल नीति  के लिए गढ़वा के खिलाड़ियों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

सीएम ने इंदिरा गांधी और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्‍यार्पण

जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने टावर चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल गढ़वा परिसर में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की भव्य प्रतिमा के अधिष्ठापन के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मंत्री, श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, सत्यानंद भोक्ता, मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री, कृषि विभाग बादल, गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, आयुक्त पलामू प्रमंडल जटाशंकर चौधरी, डीआईजी पलामू प्रमंडल राजकुमार लकड़ा, गढ़वा जिला के डीसी रमेश घोलप, गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! खुला देश का पहला Gold ATM

इसे भी पढ़ें :RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्‍कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दी बड़ी खबर, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ATM से पैसा निकालने का नियम बदला

इसे भी पढ़ें :किसानों के लिए बड़ी खबर! इस साल इतने लाख करोड़ रहेगी खाद सब्सिडी

इसे भी पढ़ें :इनकम टैक्स विभाग का अलर्ट, 31 मार्च से पहले नहीं किया ये काम तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इसे भी पढ़ें :इंडिगो एयरलाइंस के ऑफर का उठाएं लाभ, सस्‍ते में करें हवाई सैर  

इसे भी पढ़ें :ड्रग्‍स की तस्‍करी पर वित्‍त मंत्री सख्‍त, ‘बड़ी मछलियों’ पर एक्‍शन का दिया आदेश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...