Kohramlive : एक लड़की की सड़ी गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस लाश को दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के एक नाले में एक सूटकेस से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, लगभग 10 दिन पहले युवती की हत्या की गई थी। बुधवार को एक राहगीर ने सूटकेस देखा और पुलिस को सूचित किया। राहगीर की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पीड़िता की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन कहा कि यह एक युवती का शव प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पीड़िता की पहचान किए जाने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। बंसल ने कहा कि शव और सूटकेस के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और पुलिस इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी ने कहा, “कोई चोट नहीं दिख रही है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कि उसे किस तरह की चोटें लगी हैं।” भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के साक्ष्य को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें :Himachal Election Result : नतीजे से पहले ही CM का इस्तीफा…
इसे भी पढ़ें :Giridih News : गोबर चुनने वाली से खुल गया बड़ा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! खुला देश का पहला Gold ATM
इसे भी पढ़ें :बलिया के विकास का हजारीबाग में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से मिलने घर पहुंचा था सनी, इस हाल में मिला…देखें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो








