Latehar: एक सप्ताह पहले लातेहार के रिचुघुटा इलाके में एक व्यक्ति ने बाघ देखने का दावा किया था। इसके बाद लातेहार वन विभाग और पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारी सक्रिय हो गए। रिचुघुटा के इलाके में पलामू टाइगर रिजर्व में बड़े पैमाने पर ट्रैकिंग कैमरे लगाए हैं। पलामू टाइगर रिजर्व के निदेशक कुमार आशुतोष ने बताया कि व्यक्ति ने बाघ को काफी नजदीक से देखा है। इसके बाद पीटीआर के अधिकारी मौके का मुआयना भी कर चुके हैं। निदेशक ने बताया कि ट्रैकिंग कैमरे के माध्यम से इलाके में बाघों पर नजर रखी जा रही है। 100 से अधिक ट्रैकिंग कैमरे इलाके में लगे हैं। अधिकारियों को शक है कि पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके का ही बाघ लातेहार और लोहरदगा सीमा पर देखा जा रहा है।
फरवरी 2020 के बाद नजर नहीं आया कोई बाघ
पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में फरवरी 2020 के बाद से बाघ नहीं देखा गया है। पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क के इलाके में फरवरी 2020 में एक मृत बाघिन मिली थी। बाघों की गणना की जा रही है। 2018 की गणना में भी पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या शून्य बताई गई थी।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत
इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल में सो रही महिला से ‘गंदा काम’, देखें फुटेज
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्हा
इसे भी पढ़ें : अबोध बेटी और मां की लाशें मिली फांसी पर झूलती हालत में
इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर
इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)









