spot_img

चौपारण में युवा प्रेस क्लब ने लिखी नई गाथा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan : खबरें लिखने वाली कलम जब समाज सेवा का संकल्प उठाती है, तो उसका असर केवल अखबारों के पन्नों तक नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी तक पहुंचता है। शुक्रवार को चौपारण के सब्जी मार्केट स्थित मां सावत्री मेडिकल हॉल में युवा प्रेस क्लब ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। पूरे दिन आयोजन स्थल पर सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत संगम दिखाई दिया। पत्रकार, समाजसेवी, युवा और आम नागरिक एक ही उद्देश्य से जुटे थे,  किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिये रक्तदान करना।

मानव सेवा के लिये आगे आये पत्रकार और युवा

शिविर का शुभारंभ युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने किया। सुबह से ही रक्तदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। पंजीकरण के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की गई। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आई विशेषज्ञ टीम ने पूरे शिविर का संचालन किया। दिनभर चले इस अभियान में लगभग 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो आने वाले दिनों में कई जरूरतमंद मरीजों के काम आयेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चौपारण के प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। BDO नितेश भास्कर ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिये बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम में शामिल हजारीबाग प्रेस क्लब के पूर्व सचिव बिस्मय अलंकार ने युवा प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुये कहा कि पत्रकार समाज का केवल दर्शक नहीं, बल्कि उसका सक्रिय भागीदार भी होता है। युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं सचिव मनीष सिन्हा ने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी को पड़ सकती है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना समय की जरूरत है। संरक्षक मुकुंद साव ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। वहीं संरक्षक राजेश सहाय ने कहा कि युवा प्रेस क्लब ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर अन्य संस्थाओं के लिये भी एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इन लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव मनीष सिन्हा, संरक्षक राजेश सहाय, मुकुंद साव, राकेश सहाय, अभिमन्यु प्रसाद भगत, विकाश गुप्ता, कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता, बीरबल साहू, शेखर पांडेय, रविंद्र पांडेय, सौरभ पांडेय, संजय यादव, नागेंद्र कुशवाहा, प्रवीण कुमार, करण पांडेय, विकाश कुमार यादव, विराज रविदास, कृष्णा कुशवाहा समेत कई लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। शिविर के दौरान एक खूबसूरत और प्रेरणादायक पल तब आया, जब कांग्रेस नेता एवं रक्तदाता दीपक गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया।केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन पर रक्तदान कर दीपक गुप्ता ने समाज के सामने एक सकारात्मक संदेश दिया है कि खुशियों का सबसे बड़ा उत्सव किसी की जिंदगी बचाने में है।

पूरी टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस सफल आयोजन को यादगार बनाने में संरक्षक मुकुंद साव, राजेश सहाय, अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव मनीष सिन्हा, कोषाध्यक्ष बैजू गहलौत, बच्चू राणा, नागेंद्र कुशवाहा, बीरबल साहू, अजीत सिंह, प्रमोद स्वर्णकार, अखिलेश पांडेय, कृष्णा कुशवाहा, शेखर पांडेय, सौरभ शर्मा, रविंद्र पांडेय, करण पांडेय सहित युवा प्रेस क्लब के सभी सदस्यों और हजारीबाग प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विशाल सिन्हा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें : मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस अलर्ट, SP ने थानेदारों को दिये ये टास्क…

इसे भी पढ़ें : मां ने ही मा’र डाला था अपने मासूम बेटे को…. जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी पर FIR… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...

मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम…

Ranchi : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा...

हजारीबाग पुलिस अलर्ट, SP ने थानेदारों को दिये ये टास्क…

Hazaribagh : मुहर्रम पर्व को लेकर हजारीबाग में शांति,...