spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Chaibasa: पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो और उनके भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। NSG कमांडो 31 वर्षीय पोरेस बिरुली और उसके ममेरे भाई बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी भारी वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक के साथ दोनों काफी दूर तक घसीटते चले गये, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना दीपावली की रात चाईबासा के जेएमपी फ्लाई ओवर पर घटी। पोरेस बिरुली फिलहाल पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात थे। वह दिल्ली से छुट्टी पर अपने घर चाईबासा आये थे।

पोरेस बिरुली का गांव चाईबासा सदर थाना अंतर्गत डिलियामार्चा है। वह अपने ममेरे भाई 27 वर्षीय राजा तियू के साथ बाइक से चाईबासा घूमने के लिए आये हुए थे।

इसे भी पढ़ें : सबके सामने छत्तीसगढ़ के सीएम पर पड़े एक के बाद एक कोड़े, देखें Video

घटना की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी शुरू बिरूली, बहन और भाई के साथ-साथ गांव के लोग सदर अस्पताल पहुंच गये। पोरेश की दो बेटियां हैं। एक सात साल की और दूसरी 4 साल की। पोरेश बिरूली की पत्नी झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी में प्रोग्राम ऑफिसर के रूप में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम को उनके पति 3 दिन की छुट्टी पर घर आये। थोड़ी देर घर में रहने के बाद मामा के लड़के के साथ दीपावली देखने के लिए चाईबासा शहर आ गये। रात करीब 10 बजे फोन पर उनसे बात भी हुई, उन्होंने थोड़ी देर में घर लौट आने की बात कही। लेकिन फिर पूरी रात घर नहीं लौटे। सुबह दुर्घटना की सूचना मिली। हादसे के समय दीपावली को लेकर शहर में नो एंट्री लगी थी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: