रांची : नक्सलवाद, उग्रवाद और अपराध पर लगाम कसने का फरमान जारी किया गया है। किसी भी हालत में राज्य में लॉ एंड ऑर्डर बनाने रखने का सख्त आदेश दिया गया है। रोडमैप तैयार कर ठोस कार्रवाई और बेहतर नतीजे पर फोकस पर बल दिया गया। वहीं नक्सलवाद और उग्रवाद अपराध पर लगाम कसने में कोई दिक्कत और परेशानी है तो उसे अविलंब आला पुलिस अधिकारियों से शेयर करने को कहा गया है। मौका था पुलिस मुख्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “अपराध और नक्सल परिदृश्य” विषय पर समीक्षा का। सूबे के डीजीपी नीरज सिन्हा एक-एक जानकारी ले रहे थे। वहीं अभियान के दौरान होने वाली परेशानी के बारे में भी जाना। समीक्षा बैठक में एडीजी, आईजी, डीआईजी स्तर से लेकर सीनियर एसपी एवं एसपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में विशेष शाखा और अभियान शाखा द्वारा वामपंथी उग्रवाद और उनके विरूद्ध किये जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई। वहीं नक्सली घटनाओं को रोकने के लिये बनाये गये रोडमैप के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश भी दिये। अपराध अनुसंधान यानी सीआईडी द्वारा संगठित अपराध को रोकने और उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भविष्य के लिए रोडमैप की जानकारी भी दी गई।
अपराध परिदृश्य पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। लंबित कांड, वारंट, कुर्की के निष्पादन पर जोर दिया गया। पुलिस मुख्यालय से आवश्यक सहायता के संबंध में प्रस्तुत किए गए ठोस प्रस्तावों की समीक्षा भी की गई।
Read More :नौसेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानिये कैसेे करना है अप्लाई
Read More :क्लर्क के 2789 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे






