spot_img

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार फिर खून से लाल हो गई। घाटी में हुये एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया। सरिया लदे एक ट्रक की कंटेनर से हुई जोरदार टक्कर में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। टक्कर की आवाज ने आसपास के लोगों को दहला दिया। मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कबीरपुर निवासी 35 साल के प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। वह कोलकाता से सरिया लादकर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश लौट रहा था। रास्ते में ही दनुआ घाटी की खतरनाक ढलान पर अचानक हुये हादसे में ट्रक कंटेनर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे में उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण कुछ समय तक घाटी क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।

इसे भी पढ़ें : अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिया मंत्र, नशे से दूर रहें, साइबर जाल से बचें…

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

इसे भी पढ़ें : अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में युवा प्रेस क्लब ने लिखी नई गाथा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...

चौपारण में युवा प्रेस क्लब ने लिखी नई गाथा…

Chouparan : खबरें लिखने वाली कलम जब समाज सेवा...