Garhwa (Nityanand Dubey) : जमीन विवाद को लेकर दर्ज केस को हल्का करने के एवज में घूस मांगने के सवाल पर आज बवाल हो गया। पलामू की ACB टीम को पक्की खबर मिली थी कि रंका थाना के एएसआई कमलेश कुमार सिंह टोटल 17 अभियुक्तों को राहत देने के नाम पर प्रति अभियुक्त 2 हजार रुपये मांगी थी। एसीबी की टीम कमलेश कुमार तक पहुंच भी गई और जैसा कि इल्जाम है ACB टीम पर आक्रमण कर दिया गया। वहीं इंस्पेक्टर को बंद कर दिया। बाकी सहयोगियों के साथ बुरा बर्ताव किया गया, उन्हें मारा पीटा तक गया। तब थाने में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के नाम उछलकर सामने आए हैं, जिन्होंने ऐसा किया।
इधर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री अक्षय राम ने कहा कि यह बहुत दुखद और चिंताजनक बात है। एसोसिएशन ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता। कुछ दिन पहले सिमडेगा के बांसजोर थानेदार को भी जेल भेजा गया। यह भी दुखद घटना। यह वारदात गढ़वा के रंका थाने में हुई।






