spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

“घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Neeraj Thakur/Rupam) : उनके जीवन में घोर अंधेरा छाया था, ना जाने कब काली रात आ जाती। नजर आने लगी थी उन्हें मौत की घड़ियां, हर रोज मर रही थी नई मौत। पर, दुखियारी और सताई इन लड़कियों को ऐतबार भी था कि कोई ना कोई फरिश्ता सामने जरूर आयेगा और उन्हें जिल्लत, जलालत और अपमान भरी जिदंगी से मुक्त करा ले जायेगा। भला हो समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी और गिरिडीह के डीसी राहुल सिन्हा का। इनके एक्टिव मोड में आते ही सोमवार को मरियम बालगृह को सील कर दिया गया। यहां कुल 11 लड़कियां थीं, जिन्हें धनबाद और दुमका के बालगृह में शिफ्ट कर दिया गया। एक लड़की गर्भवती थी। भेजने से पहले उसकी शारीरिक जांच की गई। बालगृह को सील करने और वहां रह रही लड़कियों को शिफ्ट करते समय समाज कल्याण पदाधिकारी एवं बाल संरक्षण समिति और चाइल्ड लाइन के अधिकारी और सदस्य मौजूद थे। समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेमब्रम ने मीडिया वालों को बताया कि गिरिडीह के मोहनपुर में स्थित यह बालगृह का संचालन समन्वय संस्था मरीयम, कोडरमा द्वारा किया जाता था। फंड समाज कल्याण विभाग द्वारा मिलता था। बेइंतहा जुल्मों सितम की गाथा लिखने वाली बालगृह की अधीक्षक शोभा कुमारी और उसके बेटे अभय आनंद के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्‍लाने लगती है लड़कियां, देखें क्‍यों…(VIDEO)

यहां याद दिला दें कि दो दिन पहले कोहरामलाइव ने मरियम बालगृह के अंदर लड़कियों के साथ हो रहे घोर महापाप को उजागर किया था। हमने दिखाया था कि कैसे रात होते ही यहां रहने वाली लड़कियों की रूह कांपने लगती थी। डर से रात में कोई पानी तक नहीं पीती थी। लाख चीखती-चिल्लाती रह जाती पर उनके कमरे के दरवाजे को खोला नहीं जाता था। बिस्तर पर ही पेशाब करने को कहा जाता था। एक लड़की जब ऐसा कर गई तो उसे उसका ही पेशाब पीने के लिए मजबूर कर दिया गया था। उन्हें गंदी-गंदी गालियां बकी जाती थी। भरपेट भोजन तक नहीं दिया जाता था। बासी खाना परोसा जाता था। खाना मांगने पर मोटे डंडे से पिटवाने और रिमांड होम भेजने की धमकी दी जाती थी। पीने को टंकी का गंदा पानी मिलता था। तन ढकने को नये कपड़े तक नहीं दिये जाते थे। यहां लगे सीसीटीवी का फुटेज शोभा का बेटा अभय आनंद अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देखा करता था। रात में अभय का आना-जाना सबको चौंका जाता था। संस्था के अधीक्षक शोभा पर इल्जाम है कि उसने संस्था के नाम पर करोड़ों रुपये का वारा न्यारा किया है। आज की तारीख में वह अकूत सम्पत्ती की मालकिन है। आज की तारीख में दिल्‍ली, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, राजगीर, पटना और रांची में जो कुछ अफरात हासिल किया है, अगर उसकी जांच हो जाये तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। विदेश टूर की शौकीन बेवा शोभा कुमारी के कई किस्‍से दफन हैं, जो बहुत जल्‍द खुलकर सामने आ सकते हैं।


इसे भी पढ़ें : रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

इसे भी पढ़ें : पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 5 लाख 41 हजार की ऑनलाइन ठगी, दो आरापी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें : MMCH के डॉक्‍टरों ने की हड़ताल, OPD के बाद अब इमरजेंसी सेवा भी ठप, जानें कारण

इसे भी पढ़ें : गांधी मैदान बम ब्लास्ट मामला : रांची के इम्तियाज सहित 4 को फांसी

इसे भी पढ़ें : दोस्‍त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...