Ranchi (Pawan Thakur) : विवाहिता रीता देवी और उसकी डेढ़ साल की बेटी नेहा की लाशें बुधवार को फांसी के फंदे में झूलती हालत में मिली। लगभग 22 साल की रीता और उसकी बेटी की लाश एक ही छत में बिल्कुल सटे हालत में फांसी पर लटकी मिली। उसके पति का नाम हलुतर महतो है। वह पेशे से ड्राइवर है। मां-बेटी की लाशें मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची बरियातू पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। आसपास के कुछ लोगों ने बताया कि पेशे से ड्राइवर हलुतर महतो बुधवार की शाम जब घर लौटा तो अंदर का दृश्य देख उसके होश उड़ गये।
एस्बेस्टस के घर में वह सपरिवार रहता था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे खुदकुशी मानकर चल रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की गई तो चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह वारदात रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी के रविन्द्रनगर की है। कुछ लोगों का कहना है कि घटना की जानकारी तुरंत थानेदार को देने की कोशिश की गई, मगर वह खुद कभी फोन नहीं उठाते। फोन उठाने वाले पूरी बात तक नहीं सुनते।

इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…
इसे भी पढ़ें : मिल गई इजाजत, घाटों पर धूमधाम से मनाई जाएगी छठ पूजा..
इसे भी पढ़ें : रांची से खुलने वाली ये 4 ट्रेनें 7 दिनों तक नहीं चलेंगी, जानिये कारण
इसे भी पढ़ें : हड़िया-दारू बेचनेवाली बहनों के जीवन देखिये क्या आया बदलाव
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने किया करोड़ों की सब्जी मार्केट का उद्घाटन, बोलें- अगर नुकसान पहुंचाया तो…
इसे भी पढ़ें : अब IRCTC से बस टिकट की भी कर सकते हैं बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया
इसे भी पढ़ें : CM Hemant Soren ने सरदार पटेल पार्क का किया लोकार्पण, दे गये यह संदेश (Video)






