Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये हजारीबाग के SP अमन कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रदान किया गया। दीपक कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान यह साबित किया है कि प्रभावी पुलिसिंग केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता के साथ संवाद और विश्वास भी उसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुलिस कप्तान अमन कुमार ने सम्मान प्रदान करते हुये उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी पूरे पुलिस बल के लिये प्रेरणा होते हैं और उनकी कार्यशैली से अन्य पुलिसकर्मियों को भी सीख लेने की आवश्यकता है।
नशाखोरी और अपराध पर लगाया प्रभावी अंकुश
बड़कागांव थाना क्षेत्र में उनके नेतृत्व में नशाखोरी, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये गये। कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर बेहद कम समय में किया। कई चर्चित मामलों में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाबी हासिल की गई। वर्षों से लंबित पड़े मामलों के निष्पादन में भी उन्होंने विशेष रुचि दिखाई। कई पुराने कांडों का सफल निष्पादन कर उन्होंने अपनी प्रशासनिक क्षमता और जांच कौशल का परिचय दिया। यही कारण है कि उनका कार्य पुलिस विभाग के लिये एक उदाहरण बनकर सामने आया है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिया मंत्र, नशे से दूर रहें, साइबर जाल से बचें…
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…
इसे भी पढ़ें : अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में युवा प्रेस क्लब ने लिखी नई गाथा…
इसे भी पढ़ें : मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम…









