spot_img

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की नब्ज टटोलने निकल पड़े। वे देर रात अचानक सदर अस्पताल पहुंच गये। जनहित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किये गये इस औचक निरीक्षण में कई व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, वहीं एक बड़ी लापरवाही ने DC को नाराज कर दिया। ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ. प्रतिमा कुमारी अस्पताल से गायब मिलीं। इसके बाद DC ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुये उनके वेतन पर रोक लगाने का आदेश दे दिया। निरीक्षण के दौरान DC ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी सेवा, दवा वितरण केंद्र और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिससे अस्पताल प्रबंधन को राहत मिली। वहीं, DC ने बेहतर काम करने वालों का हौंसला अफजाई किया। उनके साथ SDO संजय कुमार भी मौजूद रहे।

पहले भी मिल चुकी है शिकायत

निरीक्षण के दौरान जब DC ने चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की तो डॉ. प्रतिमा कुमारी अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मौजूद नहीं थीं। मौके पर पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई कि उनके खिलाफ पहले भी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल चुकी हैं। इतना ही नहीं, पूर्व में हुये निरीक्षण के दौरान भी वे गैरहाजिर पाई गई थीं। बार-बार सामने आ रही इस लापरवाही पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और डिप्टी सुपरिटेंडेंट को तत्काल स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। मामले को गंभीर मानते हुये DC पशुपति नाथ मिश्रा ने संबंधित महिला चिकित्सक के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश जारी कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जायेगा। DC पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समय पर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना होगा।

इसे भी पढ़ें : चौपारण में युवा प्रेस क्लब ने लिखी नई गाथा…

इसे भी पढ़ें : मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस अलर्ट, SP ने थानेदारों को दिये ये टास्क…

इसे भी पढ़ें : मां ने ही मा’र डाला था अपने मासूम बेटे को…. जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी पर FIR… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

चौपारण में युवा प्रेस क्लब ने लिखी नई गाथा…

Chouparan : खबरें लिखने वाली कलम जब समाज सेवा...