Ranchi : आज के दौर में जहां एक ओर इंटरनेट और तकनीक ने दुनिया को करीब ला दिया है, वहीं साइबर अपराध, नशे की लत और सड़क दुर्घटनाएं नई चुनौतियों के रूप में सामने आई हैं। ऐसे समय में बच्चों और युवाओं को सही दिशा देना बेहद जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को जगन्नाथपुर स्थित DPS स्कूल रांची में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रैफिक SP, रूरल SP, ट्रैफिक DSP और हटिया DSP उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें वर्तमान समय की चुनौतियों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
नशे की गिरफ्त से बचने का दिया संदेश
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिये घातक है, बल्कि यह व्यक्ति के भविष्य, परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान देना चाहिये। कार्यक्रम में साइबर क्राइम पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। बच्चों को सलाह दी गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा न करें और किसी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावकों या पुलिस को दें। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालकों से जुड़े अपराधों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या व्यवहार की जानकारी बिना डर के अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक संकेतों का पालन करने और सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करने का संदेश दिया गया।
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…
इसे भी पढ़ें : अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में युवा प्रेस क्लब ने लिखी नई गाथा…
इसे भी पढ़ें : मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस अलर्ट, SP ने थानेदारों को दिये ये टास्क…









