कोहराम लाइव डेस्क : अब कार खरीदना और आसान हो जाएगा। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki इंडिया ने बुधवार को मल्टी फाइनैंसर ऑनलाइन कार प्लेटफॉर्म ‘Smart Finance’ को लॉन्च कर दिया है। इसके तहत अब कस्टमर घर बैठे ऑनलाइन कार फाइनांस करा सकते हैं।
बता दें कि कंपनी शुरुआती दौर में इस प्लेटफॉर्म को 30 शहरों में शुरू करने जा रही है। ये प्लेटफॉर्म मारुति सुजुकी की प्रीमियम रीटेल चेन Nexa के जरिए शुरू किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म की मदद से कंपनी सैलरीड कस्टमर्स को फोकस करेगी। कंपनी का लक्ष्य अपने मास मार्केट चेन Arena और कस्टमर बेस को इस वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही तक बढ़ाना है।
इसे भी पढ़ें :Market में आ रही मेड-इन-इंडिया Electric Car Mk1
ग्राहकों को कार फाइनांस करवाने के लिए कई सारे ऑप्शंस दिए जाएंगे
Maruti Suzuki India ने बताया कि कंपनी न्यू नॉर्मल के दौरान संबंधित ग्राहकों को स्मार्ट फाइनांस के जरिए वृहद फाइनांस सॉल्यूशंस मुहैय्या करवाएगी। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि “वर्तमान में NEXA वेबसाइट पर होस्ट किए गए स्मार्ट फाइनांस प्लेटफॉर्म के तहत ग्राहकों के लिए कस्टम क्यूरेट पर्सनल लोन प्रदान करने के लिए कई लोकप्रिय फाइनेंसरों के साथ भागीदारी की है। यह डिजिटल सेवा ईजी फाइनांस विकल्प प्रदान करती है और यह लोन प्रोसेस के प्रत्येक चरण में पूरी तरह से पारदर्शी है।
इसे भी पढ़ें :KTM 2021 में लॉन्च करेगी अपनी नई बाइक, जानें फीचर और प्राइस
इस प्लेटफ़ॉर्म पर ग्राहक अलग-अलग फाइनांसर्स के कार लोन ऑप्शंस को कंपेयर कर सकते हैं। साथ ही पसंदीदा लोन पार्टनर और लोन की अवधि भी चुन सकते हैं।
मारुति सुजुकी की तरफ से बताया गया है कि इस प्लेटफ़ॉर्म को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने 8 फाइनेंसरों के साथ साझेदारी की है। इनमें एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, आईसीसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, चोलामंडलम फाइनेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, महिंद्रा फाइनेंस और कोटक महिंद्रा प्राइम शामिल है।
इसे भी पढ़ें :31 से 40 हजार रुपये में खरीदें Second Hand Bikes












