spot_img
spot_img

पूर्व मंत्री हरिनारायण राय और पत्‍नी सुशीला देवी को CBI ने किया गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची/दुमका : झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय और उनकी पत्‍नी सुशीला देवी को 1.46 करोड़ रुपये के आय से अधिक मामले में सीबीआई की टीम ने दुमका से गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के तरनी गांव से हुई है। तरनी हरिनारायण राय का ससुराल है।

हाइकोर्ट ने खारिज की थी अपील

हाईकोर्ट ने चार नवंबर को अपील खारिज करते हुए निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा था। पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के अलावा उनकी पत्नी सुशीला देवी और भाई संजय कुमार राय की ओर से दाखिल अपील को भी अदालत ने खारिज कर दिया था। अपील खारिज होने के बाद आत्मसमर्पण नहीं करने पर हरिनारायण राय गिरफ्तार किए गए हैं। सीबीआई की टीम उन्हें फिर जेल भेजेगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने दिसंबर 2016 में 1.46 करोड़ के आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी व भाई संजय कुमार को पांच-पांच साल की सजा सुनाई थी। सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ तीनों ने हाइकोर्ट में अपील दायर की थी। अपील के आधार पर ही पूर्व मंत्री को जमानत मिल गई थी, लेकिन सुनवाई के बाद अपील खारिज होने के बाद पूर्व मंत्री को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया था। आत्मसमर्पण नहीं करने पर ही सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें :पार्थिव पटेल ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, कही ये बात

मनी लाउंड्रिंग मामले में हो चुकी है सात साल की सजा

पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच की। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लाउंड्रिंग एक्ट में पूरे मामले का अनुसंधान किया। ईडी की विशेष अदालत से 4.33 करोड़ रुपये के मनी लाउंड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को सात साल की सजा हो चुकी है। इस सजा के खिलाफ भी पूर्व मंत्री ने हाई कोर्ट में अपील की है, जो फिलहाल लंबित है।

इसे भी पढ़ें :CO-WIN ऐप से शुरू होगी COVID-19 Vaccine की डिलीवरी

इसे भी पढ़ें :पांच बच्चों की मां से हैवानियत, 17 युवकों ने किया GangRape

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...