spot_img

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी OLA को चंडीगढ़ में बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ प्रशासन के परिवहन विभाग ने कंपनी का एग्रीगेटर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिये निलंबित कर दिया है। वहीं, आम लोगों को भी OLA ऐप के जरिये कैब या बाइक टैक्सी बुक नहीं करने की सलाह दी गई है।

अब नहीं चलेंगी ओला की कैब और बाइक टैक्सी

परिवहन विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान ओला प्लेटफॉर्म के तहत कोई भी कैब या बाइक टैक्सी संचालित नहीं की जा सकेगी। विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों को भी निर्देश दिया है कि वे OLA ऐप के माध्यम से किसी भी प्रकार की राइड स्वीकार न करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित वाहनों का चालान किया जायेगा, उन्हें जब्त किया जा सकता है और दोषी चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

क्यों हुई कार्रवाई?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन विभाग के अनुसार कंपनी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि कंपनी चंडीगढ़ प्रशासन मोटर वाहन एग्रीगेटर नियम-2025 के कई प्रावधानों का पालन नहीं कर रही थी। जिन मुद्दों को लेकर आपत्ति जताई गई, उनमें चालक स्वास्थ्य एवं बीमा संबंधी नियमों का पालन नहीं करना, ड्राईवर प्रशिक्षण संबंधी शर्तों में कमी, निर्धारित किराया ढांचे का उल्लंघन, कथित सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत ड्राइवरों से प्रीपेड रिचार्ज की मांग एवं बिना पूर्व सूचना चंडीगढ़ स्थित कार्यालय का स्थानांतरण शामिल हैं।

बार-बार नोटिस के बावजूद नहीं दिया जवाब

विभाग का कहना है कि कंपनी को कई बार नोटिस भेजे गये और बैठकों में स्पष्टीकरण देने का अवसर भी दिया गया, लेकिन तय समयसीमा के भीतर आवश्यक रिपोर्ट और जवाब जमा नहीं किये गये। जांच के लिये गठित समिति की रिपोर्ट के बाद लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया गया। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा और संभावित परेशानी से बचने के लिये फिलहाल OLA ऐप के माध्यम से कैब बुक न करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले छह महीने तक प्रभावी रहेगा, जब तक सक्षम प्राधिकारी कोई नया निर्णय नहीं लेता।

इसे भी पढ़ें : रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

इसे भी पढ़ें : UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

इसे भी पढ़ें : सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

इसे भी पढ़ें : माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

इसे भी पढ़ें : पत्नी का देवर से था ईलू-ईलू, नाहक मा’रा गया पति…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...