spot_img

पलक झपकते बिक गईं 50 गाड़ियां, टॉप स्पीड 231 किमी प्रति घंटा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : Skoda Auto India की नई Skoda Kodiaq RS को लेकर खुली बुकिंग के बाद देखते ही देखते महज 6 मिनट में इसकी सभी 50 यूनिट्स बिक गईं। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नई Kodiaq RS ने लॉन्च होते ही अपनी अलग पहचान बना ली है।

6 मिनट और खत्म हो गया पूरा स्टॉक

बीते 22 जून को जैसे ही कंपनी ने Kodiaq RS की बुकिंग शुरू की, ग्राहकों का गजब का रुझान देखने को मिला, जिसकी शायद खुद कंपनी को भी उम्मीद नहीं थी। महज छह मिनट के भीतर सभी 50 यूनिट्स बुक हो गईं। इस रिकॉर्ड ने पिछले साल लॉन्च हुई Skoda Octavia RS को भी पीछे छोड़ दिया, जिसे पूरी तरह बिकने में 20 मिनट लगे थे। यह साफ संकेत है कि भारतीय बाजार में अब हाई-परफॉर्मेंस और प्रीमियम गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है।

क्यों दीवाने हो रहे हैं ग्राहक?

Kodiaq RS सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स कार जैसी ताकत और फैमिली कार जैसी सुविधा का अनोखा मेल है। इसमें 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन लगा है, जो 262 bhp की दमदार पावर, 400 Nm का जबरदस्त टॉर्क, 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 4×4 ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम पैदा करता है। यही वजह है कि यह SUV महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी के हवाले से मीडिया में आई खबर के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 231 किमी प्रति घंटा है, जो इसे भारत में बिकने वाली अब तक की सबसे तेज स्कोडा कार बनाती है।

बाहर से दबंग, अंदर से लग्जरी

नई Kodiaq RS को देखते ही उसका स्पोर्टी अंदाज नजर आता है। इसके एक्सटीरियर में ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ब्लैक ORVM, ब्लैक रूफ रेल्स, डार्क ट्रिम एलिमेंट्स शामिल हैं। वहीं केबिन में रेड स्टिचिंग वाली ब्लैक लेदर सीटें, प्रीमियम फिनिश, स्पोर्टी इंटीरियर डिजाइन मिलती है। ग्राहक इस SUV को चार आकर्षक रंगों मून व्हाइट, मैजिक ब्लैक, वेलवेट रेड, स्टील ग्रे में चुन सकते हैं। स्कोडा के लिये RS सिर्फ दो अक्षर नहीं, बल्कि मोटरस्पोर्ट की विरासत का प्रतीक है। दुनिया भर में RS बैज अपनी पहचान के 51वें साल में प्रवेश करने जा रहा है, जबकि भारत में RS की कहानी 22 साल पुरानी हो चुकी है। कंपनी के ब्रांड डायरेक्टर Ashish Gupta ने मीडिया से कहा कि Kodiaq RS में परफॉर्मेंस, 7-सीटर लग्जरी और 4×4 क्षमता का ऐसा मिश्रण दिया गया है, जिसे ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया है।

ऑटो बाजार को मिला बड़ा संकेत

Kodiaq RS की रिकॉर्ड बुकिंग यह साबित करती है कि अब भारतीय ग्राहक सिर्फ माइलेज नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, तकनीक और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी उतनी ही अहमियत दे रहे हैं। स्कोडा की यह सफलता आने वाले दिनों में प्रीमियम SUV सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा को जन्म दे सकती है।

इसे भी पढ़ें : इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

इसे भी पढ़ें : यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : मुहर्रम जुलूस पर रांची में इन प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री… जानें

इसे भी पढ़ें : वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...