नए KTM 125 Duke का डिजाइन पूरी तरह बदला नजर आएगा
नई दिल्ली : KTM 125 Duke को जल्द ही बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है और इसका बिल्कुल नया फेमिली डिजाइन 2021 में लॉन्च के लिए तैयार है। हाल ही में इस मोटरसाइकल को एक डीलरशिप में देखा गया है, जिसका मतलब है कि कंपनी 2021 की शुरुआत में ही इसे मार्केट में उतार देगी। इसके अलावा नया डिजाइन पिछले मॉडल्स से मिलता-जुलता नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें :Fuel खत्म होने पर भी 40 km. चलेगी नई Jeep Wrangler
मिलेगा बड़ा फ्यूल टैंक
केटीएम 125 Duke में 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक दे सकती है। जिससे बाइक का कर्ब वेट बढ़ जाएगा। वहीं इसकी लीक हुई इमेज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी 2021 KTM 125 Duke में ड्यूक 200 का अपग्रेडेड चेसिस लगा सकती है। एक स्टील ट्रेलिस यूनिट है और इसके रियर सब-फ्रेम में बोल्ड का यूज किया जाता है।
इसे भी पढ़ें :Pollution सर्टिफिकेट नहीं होने पर कैंसिल हो जाएगी RC
ग्राहकों को देखने को मिलेेगा नया डिजाइन
यानी कहा जा सकता है, कि नई केटीएम ड्यूक 125 के लॉन्च के साथ इस नेक्ड मोटरसाइकिलों के पुराने डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ड्यूक 125 कंपनी के लाइन-अप में आखिरी मोटरसाइकिल थी जिसमें पुरानी-जीन डिजाइन की झलक दिखाई देती थी। नई मोटरसाइकिल को एक नए टैंक डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है जो आउटगोइंग मॉडल से बड़ा होगा।
इसे भी पढ़ें :Fuel खत्म होने पर भी 40 km. चलेगी नई Jeep Wrangler
इंजन स्पेक्स
2021 केटीएम ड्यूक 125 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें पहले वाला ही लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर 124cc इंजन मिलेगा। जो 9,250rpm पर अधिकतम 14। 5bhp की पावर और 8,000rpm पर 12Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
इसे भी पढ़ें :10वीं-12वीं के Private Students 9 दिसंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
2021 KTM 125 Duke की कीमत KTM Duke से 5 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है। वहीं कंपनी ने 2021 KTM 125 Duke की बुकिंग शुरू कर दी है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस बाइक को दिसंबर के आखिर में लॉन्च कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :पंजाब में प्री-प्राइमरी टीचरों की होगी भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन












