spot_img

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जरा ठहरिये। बाजार में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं, जो शानदार लुक, दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और किफायती कीमत के दम पर कई बेहतरीन बाइक्स को कड़ी चुनौती दे रही हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही 5 दमदार बाइक्स, जो आपकी पहली पसंद बन सकती हैं।

Bajaj Avenger Cruise 220

अगर आपकी पहली पसंद लंबी दूरी का सफर और आरामदायक राइडिंग है, तो Bajaj Avenger Cruise 220 शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इसमें 220cc ऑयल-कूल्ड DTS-i FI इंजन मिलता है, जो 18.76bhp की पावर और 17.55Nm का टॉर्क देता है। लंबा हैंडलबार, चौड़ी सीट और आरामदायक राइडिंग पोजिशन इसे टूरिंग के लिये बेहतरीन बनाते हैं। इसमें मुख्य फीचर्स के रूप में सिंगल-चैनल ABS, 280mm फ्रंट डिस्क ब्रेक, आरामदायक क्रूजर डिजाइन मिलेंगे। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.37 लाख (एक्स-शोरूम) है।

Royal Enfield Hunter 350

अगर आपको Royal Enfield का भरोसा तो चाहिये, लेकिन Classic 350 से हल्की और ज्यादा फुर्तीली बाइक चाहते हैं, तो Hunter 350 बेहतरीन विकल्प है। इसमें 349cc J-Series इंजन मिलता है, जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क पैदा करता है। हल्के वजन की वजह से यह शहर की ट्रैफिक में बेहद आसान महसूस होती है। इसमें मुख्य फीचर्स LED हेडलाइट, ड्यूल-चैनल ABS, 17 इंच के अलॉय व्हील है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.62 लाख (एक्स-शोरूम) है।

Yezdi Roadster: क्लासिक अंदाज, स्पोर्टी ताकत

अगर आप स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं, तो Yezdi Roadster आपको निराश नहीं करेगी। नई अपडेटेड बाइक में 350cc Alpha2 लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 29bhp की पावर और 30Nm का टॉर्क देता है। इसमें मुख्य फीचर्स 6-स्पीड गियरबॉक्स, असिस्ट और स्लिपर क्लच, चौड़े रियर टायर, कई कस्टमाइजेशन विकल्प है। इसकी  शुरुआती कीमत ₹1.93 लाख (एक्स-शोरूम) है।

Honda CB350: क्लासिक लुक के साथ हाई-टेक फीचर्स

अगर आप रेट्रो डिजाइन के साथ आधुनिक तकनीक चाहते हैं, तो Honda CB350 एक शानदार विकल्प है। इसमें 348.36cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.78bhp की पावर और 29.5Nm का टॉर्क देता है। इसमें मुख्य फीचर्स Honda Selectable Torque Control (HSTC), ऑल-LED लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल है। इसकी  शुरुआती कीमतें CB350C – ₹1.88 लाख, H’ness CB350 – ₹1.92 लाख एवं CB350 – ₹1.97 लाख (एक्स-शोरूम) है।

Jawa Perak: सड़क पर सबसे अलग पहचान

अगर आपको भीड़ से अलग दिखने वाली बाइक पसंद है, तो Jawa Perak आपकी पसंद बन सकती है। इसका फैक्ट्री-फिटेड बॉबर डिजाइन, सिंगल सीट और मैट ब्लैक फिनिश इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। 334cc लिक्विड-कूल्ड इंजन वाली यह बाइक 29.5bhp की पावर और 30.01Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें मुख्य फीचर्स ड्यूल-चैनल ABS, 6-स्पीड गियरबॉक्स, फ्लोटिंग सीट, बार-एंड मिरर्स है। इसकी शुरुआती कीमत: ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) है।

कौन-सी बाइक किसके लिये?

अगर बजट कम है और आरामदायक क्रूजर चाहिए तो Avenger Cruise 220 बेहतर विकल्प है। शहर में रोजाना चलाने के लिये Hunter 350 सबसे संतुलित बाइक मानी जा सकती है। दमदार परफॉर्मेंस पसंद है तो Yezdi Roadster और Jawa Perak आकर्षित करेंगी, वहीं,  क्लासिक स्टाइल के साथ आधुनिक फीचर्स चाहने वालों के लिए Honda CB350 एक मजबूत दावेदार है।

इसे भी पढ़ें : 30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

इसे भी पढ़ें : PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

इसे भी पढ़ें : बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...