- कई प्लेटफॉर्म मार्केट में उपलब्ध पुरानी बाइक्स की ऑनलाइन दे रहे जानकारी
कोहराम लाइव डेस्क: पुरानी कार की तरह अब बाजार में Second Hand Bikes की खरीद (Purchasing) का चलना तेजी से बढ़ रहा है। कई प्लेटफॉर्म मार्केट (Market) में उपलब्ध हैं, जो ऑनलाइन (Online) ही ग्राहकों को पुरानी बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक बाइक्स की जानकारी हासिल कर सकता है। विक्रेता से बात कर 31 से 40 हजार रुपये में बाइक को खरीद सकता है।
इसे भी पढ़ें : KTM 2021 में लॉन्च करेगी अपनी नई बाइक, जानें फीचर और प्राइस
कॉमर्शियल शॉपिंग साइट
पुरानी बाइक खरीदना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है इनमें से एक फायदा तो यह है कि ग्राहक के बहुत से पैसे बच जाते हैं। जिनका बजट कम है तो वह पुरानी बाइक खरीद कर अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। पुरानी बाइक की खरीद के लिए कई सारे विक्लप मौजूद हैं। आइए हम आपको कॉमर्शियल शॉपिंग साइट Droom पर उपलब्ध बाइक की जानकारी उपलब्ध कराते हैं।
इसे भी पढ़ें : Fuel खत्म होने पर भी 40 km. चलेगी नई Jeep Wrangler
बाइक की पूरी जानकारी
इस वेबसाइट पर बेहद कम दाम पर आपको बढ़िया बाइक मिल सकती है। आप किस तरह की बाइक खरीदना चाहते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। मसलन आप कौन सी कंपनी की बाइक तलाश रहे हैं या बाइक कितने किलो मीटर चल चुकी है।
इसे भी पढ़ें : Pollution सर्टिफिकेट नहीं होने पर कैंसिल हो जाएगी RC
Bajaj Discover 125cc
यह बाइक बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में एक मानी जाती है। इस बाइक का 2018 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह बाइक 11 हजार किलो मीटर चल चुकी है। यह 65 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 124.60 सीसी का इंजन लगा है।
इसे भी पढ़ें : कम कीमत पर खरीदें Xiaomi से लेकर Apple तक के स्मार्टफोन
Hero Splendor plus 100cc
100 सीसी की यह बाइक 31,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका 2016 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह बाइक के पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है। 81 किलो मीटर प्रति लीटर की माइलेज देने वाली यह बाइक 9,000 किलो मीटर चल चुकी है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है।
इसे भी पढ़ें : Vivo ने लांच किया V20 Pro 5G Smartphone, जाने स्पेशल फीचर्स
Bajaj V15 150cc
149 सीसी की यह बाइक 35,460 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह बाइक के पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है। 57 किलो मीटर प्रति लीटर की माइलेज देने वाली इस बाइक का 2016 मॉडल बेचा जा रहा है। यह बाइक 4,500 किलो मीटर चल चुकी है।
इसे भी पढ़ें : 9,999 रुपये में आया Tecno Pova स्मार्टफोन












