spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Market में आ रही मेड-इन-इंडिया Electric Car Mk1

Date:

spot_img
spot_img

सिंगल चार्ज में 504KM चलने का दावा, महज 30 मिनट में होगी चार्ज

कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन मार्केट में Electric Cars की डिमांड बढ़ रही है। विशेषकर इस दिशा में स्थानीय वाहन निर्माता कंपनियां तेजी से पहल कर रही हैं। इस क्रम में देश की एक और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Pravaig Extinction बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कूपे कार Mk1 को लांच करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी इस कार को अगले साल तक बाजार में ला सकती है।

पहले दिल्ली और बेंग्लुरू में होगी लांच

 हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार से पर्दा उठाया है। शुरूआती दौर में यह कार फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध होगी और कंपनी इसे सबसे पहले दिल्ली और बेंग्लुरू में लांच करेगी। इसके बाद ग्राहकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया के बाद इसे देश के अन्य शहरों में भी लांच किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Fuel खत्म होने पर भी 40 km. चलेगी नई Jeep Wrangler

हर साल 25,00 यूनिट्स का उत्‍पादन 

दो दरवाजों वाली इस कूपे स्टाइल कार में कंपनी चार सीट्स का विकल्प दे रही है। जहां तक इस कार के प्रोडक्शन की बात है तो हर साल कंपनी इस कार के 2,500 यूनिट्स का उत्पादन करेगी।

मोटर 202 हॉर्स पावर का

कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 504 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगी। इसके अलावां यह Electric Car महज 30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इस कार में जो इलेक्ट्रिक मोटर प्रयोग किया गया है वो 202 hp की पावर और 2,400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

बेहतर पिकअप और स्‍पीड

पिकअप और स्पीड के मामले में भी यह कार काफी बेहतर है। कंपनी का दावा है कि यह कार महज 5.4 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा का रफ्तार पकड़ती है, इस कार में टॉप स्पीड 196 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

इसे भी पढ़ें : KTM 2021 में लॉन्च करेगी अपनी नई बाइक, जानें फीचर और प्राइस

 हुंडई की कोना से मुकाबला

Pravaig की यह नई Electric Car पूरी तरह से मेड इन इंडिया है और बाजार में लांच होने के बाद यह कार मुख्य रूप से दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी हुंडई की Electric Car कोना और एमजी मोटर्स की जेडएस से प्रतिस्पर्धा करेगी। Hyundai Kona सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर और MG ZS सिंगल चार्ज में 340 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है।

चरेस्टिक डिजाइन

इस कार को कंपनी ने बेहद ही फ्यूचरेस्टिक डिजाइन दिया है, इस कार को भारत की टेस्ला भी कहा जा रहा है। हालांकि अभी तक भारतीय बाजार में जो इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद हैं, वो या तो एसयूवी हैं या फिर सिडान लेकिन यह पहली कार होगी जिसे कूपे सिडान का लुक दिया गया है। फिलहाल इस कार की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आप बस बने रहिए हमारे साथ हम आपको इस कार से जुड़ी हर अपडेट से अवगत कराते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : 31 से 40 हजार रुपये में खरीदें Second Hand Bikes

इसे भी पढ़ें :

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा ये डिस्काउंट…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने...

Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च, खासियत और कीमत… जानें

Kohramlive: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा ये डिस्काउंट…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने...

Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च, खासियत और कीमत… जानें

Kohramlive: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...