spot_img

पांच बच्चों की मां से हैवानियत, 17 युवकों ने किया GangRape

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दुमका : पांच बच्चों की मां से हैवानियत, 17 युवकों ने किया GangRape : झारखंड में रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दुमका का ताजा मामला हैवानियत की पराकाष्ठा है। इसमें पांच बच्चों की मां के साथ 17 युवकों ने गैंगरेप किया। आदिवासी महिला अपने पति के साथ हाट से लौट रही थी, तभी दुष्कर्मियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपी युवकों ने महिला के पति को पहले बंधक बना लिया। फिर पीड़िता को कुछ दूर सूनी जगह पर बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता के बयान पर बुधवार को थाना में आरोपी राम मोहली समेत 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : सुखदेव भगत की मुड़ी की बोली लगी 40 लाख

हाट से लौट रहे थे पति-पत्नी

पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि गांव में हर मंगलवार को हाट लगता है। वह पत्नी के साथ करीब आठ बजे बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में नशे में धुत करीब 17 लड़के खड़े थे। पांच लड़कों ने मुझे बंधक बना लिया। दो लड़के मेरी पत्नी को लेकर झाड़ियों में चले गए। फिर सभी लड़कों ने पत्नी के साथ गलत काम किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी किसी को बताने पर जान मारने की धमकी देकर चले गए। दुष्कर्म करने वालों में शामिल सिर्फ एक युवक को पत्नी पहचानती थी।

इसे भी पढ़ें : 7 खटिया की रस्सी से भी नहीं मिला गहराई का थाह #ShivlokDham

आरोपियों को पकड़ने के लिए हो रही छापामारी

मामला सामने आने के बाद डीआईजी और एसपी मुफ्फसिल थाना पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता का भी बयान ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : भू-माफियाओं और सरकारी कर्मचारियों का नया कारनामा, 9.30 एकड़ जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा, करा ली रजिस्‍ट्री

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...