spot_img

‘लाइक्स एंड शेयर’ का पागलपन, दोस्त ने मा’री गो’ली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : रील बनाने की सनक ने दोस्ती को लहूलुहान कर दिया। लाइक और शेयर की भूख इतनी बढ़ गई कि 17 साल के फहीम पर उसके ही दोस्त ने गोली चला दी। फहीम जान बचाने के लिये इधर-उधर भागता रहा, हाथ जोड़कर मना करता रहा, लेकिन आरोपी पर जैसे पागलपन सवार था और ट्रिगर दबा दिया। सरधना नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी फहीम अपने दोस्तों के साथ था। योजना बनी थी कि रील बनेगी, तमंचे से सिर्फ हवाई फायर होगी। लेकिन रील बनते-बनते हवाई फायर की हद टूट गई। आरोपी ने अचानक नाबालिग फहीम की ओर पिस्तौल तान दी और गोली चला दी। गोली फहीम की बायीं हथेली में जा लगी, वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद फहीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शनिवार को पिस्तौल के साथ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद इलाके में तहलका मच गया और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का कहना है कि बच्चा नाबालिग है, उस पर जानलेवा हमला हुआ। फिर भी न पिस्तौल बरामद हुई, न आरोपी पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि यह वारदात रील पर ज्यादा लाइक और शेयर पाने की होड़ में अंजाम दी गई। केस दर्ज कर लिया गया है। यह दिल दहला देने वाली वारदात मेरठ के सरधना नगर के मोहल्ला घोसियान में हुई।

इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज इल्जाम, चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़ें : नये साल की पहली सुबह देवघर बनेगा आस्था का महासंगम…

इसे भी पढ़ें : कांके में नशे के सौदागरों पर पुलिस का वार…

इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज इल्जाम, चौंक जायेंगे…

इसे भी पढ़ें : अंडर-19 World Cup के लिये टीम इंडिया का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : डिप्टी CM पर अफसरों का सीधा इल्जाम… जानें

इसे भी पढ़ें : राहुल दुबे गैंग के दो शूटरों ने सनसनीखेज राज उगले… जानें

इसे भी पढ़ें : एक स्कूल के प्रिसिंपल ने रिपोर्टर को कैसे धमकाया, सुनें ऑडियो…

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई