Deoghar : नये साल का जश्न कोई पिकनिक से शुरू करता है, कोई सैर-सपाटे से लेकिन आस्था रखने वालों के लिये साल की पहली सुबह भगवान के चरणों में शीश नवाना ही सबसे बड़ी परंपरा है। इसी आस्था का सबसे बड़ा केंद्र 1 जनवरी 2026 को एक बार फिर देवघर का बाबा बैद्यनाथ धाम बनने जा रहा है, जहां हजारों-लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचेगें। नये साल के मौके पर बाबा मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुये जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अनुमान है कि 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों से कई गुना अधिक होगी। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। सभी प्रवेश और निकासी द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। मंदिर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि SP सौरभ कुमार के निर्देश में कुल 37 संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किये गये हैं, इन सभी स्थानों पर विशेष निगरानी और सतर्कता रहेगी। भीड़ नियंत्रण को लेकर 1 जनवरी को VIP कूपन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, शीघ्र दर्शनम कूपनउस दिन मान्य नहीं होगा। मंदिर परिसर में मौजूद पंडाओं का कहना है कि इस बार नया साल शुभ योग में प्रवेश कर रहा है। इसी कारण बाबा धाम में रिकॉर्ड भीड़ जुटने की संभावना है।
नये साल की पहली सुबह देवघर बनेगा आस्था का महासंगम…
Date:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...
पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...
रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...
चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...
स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…
Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...





