Ranchi : राजधानी रांची के कांके में नशे के खिलाफ छेड़े गये अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कांके थाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करते दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। दोनों स्कूटी सवारों के पास से 45 बोतल कफ सिरप, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश और रूरल SP की देखरेख में कांके थाना क्षेत्र में लगातार एंटी क्राइम चेकिंग चल रही थी। इसी क्रम में बोड़िया पुल के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान दो स्कूटी सवार पुलिस को देख कर वापस मुड़कर भागने लगे, लेकिन गश्ती दल की मुस्तैदी से दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों युवकों विनोद गोप एवं नयन सेन के पास से 45 बोतल कफ सिरप, 2 मोबाइल फोन और 9800 सौ रुपये मिले। विनोद कांके थाना क्षेत्र के होचर कदम टोला और नयन सरायकेला-खरसावां के चौका थाना क्षेत्र के चौली बांस बस्ती का रहनेवाला है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी संगठित रूप से नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे। ये लोग बोड़िया, एदलहातु और चिरोदी इलाके में ऊंचे दामों पर नशीली दवायें बेचते थे। फिलहाल पुलिस नशीली दवाओं के सप्लायर और नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
कांके में नशे के सौदागरों पर पुलिस का वार…
Date:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...
पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...
रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...
चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...
स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…
Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...





